School Close on Monday: कल बंद रहेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी और शैक्षणिक संस्थाएं? मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन का येलो अलर्ट, भारी बारिश के चलते हालात खराब

Ads

School Closure Order Himachal Pradesh: कल बंद रहेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी और शैक्षणिक संस्थाएं? मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन का येलो अलर्ट, भारी बारिश के चलते हालात खराब

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 02:24 PM IST
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल में बारिश का दौर जारी
  • 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • प्रशासन स्कूलों की छुट्टी पर फैसला ले सकता है

शिमला: School Closure Order Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के बीच रविवार सुबह तक राज्य में कुल 64 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहीं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में बारिश के कारण 225 बिजली ट्रांसफॉर्मर और नौ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

स्कूल बंद का जारी हो सकता है आदेश

School Closure Order Himachal Pradesh मौसम विभाग की ओर से जारी 4 दिन तक का येलो अलर्ट को देखते हुए प्रशासन स्कूल, आंगनबाड़ी और शैक्षणिक संस्थाओं को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। कहा जा रहा हे कि हालात को देखते हुए प्रशासन देर शाम तक छुट्टी घोषित कर सकती है। अब देखना होगा प्रशासन हालात को देखते हुए क्या फैसला लेती है।

मौसम विभाग ने जारी किया चार दिन का येलो अलर्ट

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, मंडी में सबसे अधिक 24 सड़कें, कुल्लू में 16, कांगड़ा और सिरमौर में सात-सात, ऊना में चार, शिमला में तीन, चंबा में दो और लाहौल-स्पीति जिले में एक सड़क बंद है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 अगस्त से तीन सितंबर (सोमवार से बृहस्पतिवार) तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

भारी बारिश के चलते 103 लोगों की मौत

धौलाकुआं में 38.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद घाघस में 30 मिमी, पालमपुर में 23.8 मिमी, मुरारी देवी में 22 मिमी, काहू में 11.6 मिमी और पंडोह में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि सुंदरनगर और मुरारी देवी में गरज के साथ बारिश हुई और आकाशीय बिजली चमकी। अधिकारियों के अनुसार, 30 जून को मानसून के आगमन से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 103 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य को 1,184 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कितनी सड़कें बंद हैं?

रविवार सुबह तक राज्य में कुल 64 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद थीं।

किन जिलों में सबसे ज्यादा सड़कें बंद हैं?

मंडी में 24, कुल्लू में 16, कांगड़ा और सिरमौर में 7-7, ऊना में 4, शिमला में 3, चंबा में 2 और लाहौल-स्पीति में 1 सड़क बंद है।

हिमाचल में येलो अलर्ट कब तक जारी किया गया है?

मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

क्या हिमाचल में स्कूल बंद हो सकते हैं?

भारी बारिश के अलर्ट और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी को लेकर फैसला कर सकता है। अभी आपके दिए विवरण में छुट्टी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मानसून में हिमाचल में कितना नुकसान हुआ है?

अधिकारियों के अनुसार 30 जून को मानसून आने के बाद बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 103 लोगों की मौत हुई है और राज्य को लगभग 1,184 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।