Raipur Nagar Nigam: रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति! इस बड़ी समस्या को लेकर हो रही थी मीटिंग, गरमाई सियासत

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति! Raipur Nagar Nigam Latest News 'Councilor Husband' Culture

Raipur Nagar Nigam: रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति! इस बड़ी समस्या को लेकर हो रही थी मीटिंग, गरमाई सियासत

Reported By: Sandeep Shukla,
Modified Date: February 4, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: February 4, 2026 8:32 pm IST

रायपुरः Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-3 में जल समस्या को लेकर आयोजित बैठक उस समय विवादों में आ गई, जब जोन अध्यक्ष की जगह उनके पति बैठक लेते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि बैठक के दौरान जोन अध्यक्ष साधना साहू और एमआईसी सदस्य बगल में बैठे रहे, जबकि बैठक की कार्यवाही पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष पति प्रमोद साहू द्वारा संचालित की गई।

Raipur Nagar Nigam: जानकारी के अनुसार, नगर निगम जोन-3 में जल संकट को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में निर्णय लिए जा रहे थे, लेकिन औपचारिक रूप से जोन अध्यक्ष होने के बावजूद साधना साहू की भूमिका सीमित नजर आई। बैठक की कमान उनके पति और पूर्व पार्षद प्रमोद साहू संभालते दिखाई दिए। बता दें कि जोन क्षेत्र में आठ से दस स्थानों पर पूर्व पार्षद प्रमोद साहू के नाम के बोर्ड भी लगे हुए हैं, जबकि वर्तमान में जोन अध्यक्ष उनकी पत्नी हैं। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि वास्तविक रूप से जोन का संचालन कौन कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने जताई आपत्ति (Raipur News)

Raipur Nagar Nigam: मामले पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पूर्व पार्षद प्रमोद साहू पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पद की मर्यादा का पालन होना चाहिए, न कि पर्दे के पीछे से शासन। उल्लेखनीय है कि प्रमोद साहू पहले पार्षद और जोन अध्यक्ष रह चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।