Raipur News: मीटिंग में महिला को वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में बुलावा, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक चैट वायरल

CG Chamber of Commerce Objectionable chat: दरअसल, चैम्बर की बैठक में महिलाओं को सेक्सी लुक में आने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं महिलाओं को बैठक में आने के लिए ग्लैमरस मेकअप करने और वेस्टर्न कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए है। इसे लेकर रायपुर की महिला अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई है।

Raipur News: मीटिंग में महिला को वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में बुलावा, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक चैट वायरल

Raipur News, file image

Modified Date: September 18, 2025 / 07:02 pm IST
Published Date: September 18, 2025 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में आने का आमं​त्रण 
  • महिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से जुड़ी बड़ी कंट्रोवर्सी
  • चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में महिलाओं की मीटिंग को लेकर आपत्तिजनक संदेश वायरल

रायपुर: Raipur News, राजधानी रायपुर में महिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल हो गया है। इस चैट में एक बैठक में महिला पदाधिकारी को सेक्सी लुक में आने का निमंत्रण दिया गया था। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमनायक ने इस पर कहा कि महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए यह भारतीय नारियों का अपमान है।

बता दें ​कि 19 तारीख को महिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक होगी। बैठक में महिलाएं ग्लैमरस मेकअप करके आए…. वेस्टर्न कपड़े पहन कर आए… और दुनिया को बताएं कि वह कितनी सेक्सी है….यह मैसेज छत्तीसगढ़ महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष डॉक्टर इला गुप्ता की ओर से अपनी साथी महिलाओं को भेजे गए थे। सवाल तब हुआ जब यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया और इसकी भाषा को आपत्तिजनक भी कहा है।

वहीं जब सोशल मीडिया पर वायरल चिट्ठी को लेकर बवाल हुआ तो महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष डॉ इला गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि मैने सार्वजनिक रूप से मैसेज नहीं किया था, उसकी भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं।

वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में आने का आमं​त्रण

रायपुर में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में महिलाओं की मीटिंग को लेकर आपत्तिजनक संदेश वायरल हो रहा है। इसे महिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से जुड़ी बड़ी कंट्रोवर्सी माना जा रहा है। दरअसल, चैम्बर की बैठक में महिला को सेक्सी लुक में आने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं बैठक में आने के लिए ग्लैमरस मेकअप करने और वेस्टर्न कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए। इसे लेकर रायपुर की महिला अधिवक्ताओं ने भी आपत्ति जताई है।

दरअसल, महिला चैम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इला गुप्ता का व्हाट्सअप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें हिंदी और इंग्लिश में दो संदेश लिखे हुए हैं। एक संदेश में आमंत्रण देते हुए लिखा गया है कि आप आए और चैम्बर के मेंबर होने के नाते अपना योगदान दें और चैम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वहीं दूसरे संदेश में जो कि अंग्रेजी से लिखा गया है, ”Hi dear, for second general meeting on 19.9.25 dress code — western dress with glamorized makeup show the world you are intelligent, smart, sexy, Ila with lots of love and hugs”

अब चैंबर आफ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष इला गुप्ता का यह चैट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

read more:  Raipur Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राजधानी रायपुर में कई थाना प्रभारियों का तबादला, जानें कोतवाली में किसको मिली नई जिम्मेदारी

read more:  Gold Price Today 18 September: सोना बना सस्ता का सौदा! रिकॉर्ड हाई के बाद कीमतों में गिरावट, रेट देखकर चौंक जाएंगे आप

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com