Former MLA Mhendra Shastri Passes Away: पूर्व विधायक का निधन.. रक्षाबंधन से पहले परिवार, प्रशंसकों पर टूटा दुखों का पहाड़, चपरासी से बने थे एमएलए

मुंडावर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेन्द्र शास्त्री का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे सहकारिता राजनीति के चाणक्य माने जाते थे।

Former MLA Mhendra Shastri Passes Away: पूर्व विधायक का निधन.. रक्षाबंधन से पहले परिवार, प्रशंसकों पर टूटा दुखों का पहाड़, चपरासी से बने थे एमएलए

Former MLA Mhendra Shastri Passes Away || Image- Tika Ram Jully twitter

Modified Date: August 27, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: August 27, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महेन्द्र शास्त्री का 95 साल में निधन
  • 1985 में मुंडावर से विधायक बने
  • सहकारिता राजनीति के चाणक्य माने जाते थे

जयपुर: मुंडावर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेन्द्र शास्त्री का गुरुवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से अलवर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। (Former MLA Mhendra Shastri Passes Away) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। शास्त्री को अलवर की सहकारिता राजनीति का ‘चाणक्य’ माना जाता था। वे अपनी बेबाक बातों और स्पष्ट राजनीतिक टिप्पणियों के लिए भी जाने जाते थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चपरासी से विधायक तक का सफर

महेन्द्र शास्त्री का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने दसवीं कक्षा पास करने के बाद चपरासी की नौकरी शुरू की। इसके बाद वे शिक्षक बने। आगे चलकर उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की और वकालत भी शुरू की। राजनीति में उनकी एंट्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंभाराम आर्य के जरिए हुई। उनकी राजनीतिक समझ से प्रभावित होकर आर्य ने उन्हें अपना निजी सचिव बना लिया। यहीं से महेन्द्र शास्त्री के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई।

1985 में बने विधायक

महेन्द्र शास्त्री ने 1962, 1980, 1990 और 2003 में चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1985 में लोकदल के टिकट पर मुंडावर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने। (Former MLA Mhendra Shastri Passes Away) राजनीति के साथ वे सहकारिता क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। वे को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष से लेकर राजस्थान राज्य सहकारी संघ तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनके योगदान के लिए उन्हें 2010 में सहकारिता रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कई बड़े नेताओं से रहे अच्छे संबंध

महेन्द्र शास्त्री के प्रदेश के कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंध रहे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया, अशोक गहलोत और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत शामिल थे। अलवर जिले में भी उनके कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे राजनीतिक संबंध रहे। उनके परिवार के अनुसार, उनका पूरा सार्वजनिक जीवन जनहित, संगठन और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रहा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

लंबे समय से राजनीति से थे दूर

महेन्द्र शास्त्री पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। वे अलवर के मोती डूंगरी स्थित अपने घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। (Former MLA Mhendra Shastri Passes Away) हाल ही में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उनके सहयोगी रहे देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उनका स्वास्थ्य जानने उनके घर पहुंचे थे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

इन्हें भी पढ़ें:

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए

उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत

नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए

रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown