Toxic Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘टॉक्सिक’ ने उड़ाया गर्दा! दुनियाभर में छापे करोड़ों, शाहरुख खान की फिल्म को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में शानदार कमाई कर धमाका कर दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Toxic Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘टॉक्सिक’ ने उड़ाया गर्दा! दुनियाभर में छापे करोड़ों, शाहरुख खान की फिल्म को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

(Toxic Box Office Collection Day 1/ Image Credit: thenameisyash Instagram)

Modified Date: August 27, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: August 27, 2026 1:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘टॉक्सिक’ की शानदार ओपनिंग
  • वर्ल्डवाइड ₹140.75 करोड़ का कलेक्शन
  • ‘जवान’ और ‘आदिपुरुष’ को पीछे छोड़ा

मुंबई: Toxic Box Office Collection Day 1: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस (Toxic Box Office Collection Day 1) पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म को भले ही निगेटिव से लेकर मिक्स्ड रिव्यू मिले हों लेकिन इसका असर कमाई पर नजर नहीं आया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत और विदेशों में पहले ही दिन मजबूत कलेक्शन किया है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

भारत में 101 करोड़ से ज्यादा कमाई

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये (Toxic Box Office Collection Day 1) की नेट कमाई की। फिल्म के करीब 24,579 शो हुए। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 120.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं विदेशों में फिल्म ने पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 140.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

‘जवान’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

140.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग (Toxic Box Office Collection Day 1) के साथ ‘टॉक्सिक’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ जिसने 129.13 करोड़ रुपये कमाए थे और प्रभास की ‘आदिपुरुष’ जिसकी ओपनिंग 128.08 करोड़ रुपये रही थी, उसको पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, फिल्म अभी ‘देवरा’, ‘सालार’, ‘केजीएफ 2’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से पीछे है।

वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्में

फिल्म वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन
पुष्पा 2 ₹275.01 करोड़
धुरंधर 2 ₹226.60 करोड़
आरआरआर ₹223 करोड़
बाहुबली 2 ₹217 करोड़
कल्कि 2898 एडी ₹177.72 करोड़
केजीएफ 2 ₹159 करोड़
सालार ₹158.12 करोड़
देवरा ₹142.02 करोड़
टॉक्सिक ₹140.75 करोड़
जवान ₹129.13 करोड़
आदिपुरुष ₹128.08 करोड़

स्टारकास्ट और विवादों से भी चर्चा में

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज हुई है। फिल्म कुछ इंटीमेट दृश्यों और महिलाओं के चित्रण को लेकर भी चर्चा में रही। हालांकि, सीबीएफसी ने इसे बिना कट के ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी।

इन्हें भी पढ़े:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।