रायपुर: Raipur Polilce Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राजधानी के कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। रायपुर आए नए थानेदारों को थाने का प्रभार दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, आर.ए. केंद्र में पदस्थ जितेन्द्र जायसवाल को थाना खमतराई, अजय झा को तेलीबांधा और शक्ति सिंह को मौदहापारा भेजा गया है। वहीं, रितेश मिश्रा को आजाद चौक थाने की जिम्मेदारी दी गई है। टिकरापारा थाने में पदस्थ विनय सिंह बघेल को पुरानी बस्ती स्थानांतरित किया गया है, जबकि राजेश कुमार मर्दे को टिकरापारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह कबीर नगर से शिव नारायण सिंह को पंडरी थाना, गौतमचंद्र गवड़े को डीडी नगर, दीपेश कुमार सैनी को देवेंद्र नगर भेजा गया है। पंडरी थाना में पदस्थ स्वराज त्रिपाठी को गोलबाजार और आजाद चौक के अजीत सिंह राजपूत को सरस्वती नगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।