Raipur Serikhedi Loot Case:रायपुर में एक और बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को बनाया निशाना, छीनकर ले गए लाखों रुपए
Raipur Serikhedi Loot Case: रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
Raipur Serikhedi Loot Case/Image Credit: AI
- रायपुर में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।
- मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
- बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट को निशाना बनाया है।
Raipur Serikhedi Loot Case: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तरफ पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। (Raipur Serikhedi Loot Case) पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।
राजधानी में एक और लूट
दरअसल, राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।(Raipur Serikhedi Loot Case) अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना सेरीखेड़ी से नवा रायपुर जाने वाले मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट को निशाना बनाया और उसके पर रखे 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का अकाउंटेंट सागर डहरिया पैसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान जब वो सेरीखेड़ी से नवा रायपुर की तरफ बढ़ा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके पास रखे 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। (Raipur Serikhedi Loot Case) पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।
सेरीखेड़ी इलाके में 10 लाख रु की लूट.. बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर की लूट
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CPRaipurPolice https://t.co/auxpk6v5Zg
— IBC24 News (@IBC24News) June 16, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- UP Tourism Development Projects 2026 : UP में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट! 8 जिलों के 33 तीर्थ स्थलों के विकास पर खर्च होंगे 79 करोड़
- Telegram Ban India 2026 : 15 करोड़ भारतीयों को लगा बड़ा झटका! इस वजह से भारत में बैन किया गया टेलीग्राम, जानिए कब शुरू होगा दोबारा संचालन
- Ex Minister Deepak Joshi News: इस पूर्व मंत्री का अपनी ही पूर्व पत्नी पर सनसीखेज आरोप.. सोशल मीडिया पर धूमिल कर रही है छवि.. पुलिस के आला अफसरों से शिकायत

Facebook


