Raipur Solar Panel Accident: राजधानी में सोलर पैनल बना काल, तड़प-तड़पकर दो की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Raipur Solar Panel Accident: रायपुर में एक घर की छत पर सौर पैनल लगाते समय उच्च-दाब वाली बिजली लाइन के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

Raipur Solar Panel Accident: राजधानी में सोलर पैनल बना काल, तड़प-तड़पकर दो की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Raipur Solar Panel Accident/Photo Creadit: Ai

Modified Date: July 4, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: July 4, 2026 3:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा हुआ
  • हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो तकनीशियनों की मौके पर ही मौत हो गई
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

रायपुर। Raipur Solar Panel Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हो गया, शनिवार को एक घर की छत पर सौर पैनल लगाते (Solar Installation Accident) समय उच्च-दाब वाली बिजली लाइन के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी विनय बघेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना आज करीब 11 बजे इलाके की प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में हुई, जहां तीन तकनीशियन सौर पैनल लगा रहे थे।

हाईटेंशन लाइन से टकराया सोलर पैनल

Raipur Solar Panel Accident बघेल ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, छत के किनारे रखा सौर पैनल गलती से इमारत के पास से गुजर रही उच्च-दाब वाली बिजली लाइन को छू गया। जैसे ही दोनों तकनीशियनों ने पैनल को छुआ, उन्हें बिजली (Electric Shock News) का झटका लगा और वह वहीं गिर गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बघेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है। (High Tension Line Accident)

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.