5 Medicines Ban in Chhattisgarh: क्या सर्दी-खांसी और दर्द के लिए आप भी खरीदतें हैं ये दवाइयां, तो हो जाए सावधान, खरीदी-बिक्री पर लगाई गई रोक, जानें क्या है वजह

5 Medicines Ban in Chhattisgarh: DCGI और रायपुर की प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट के बाद प्रदेश में बिक रही पांच दवाइयों पर रोक लगा दी गई है।

5 Medicines Ban in Chhattisgarh: क्या सर्दी-खांसी और दर्द के लिए आप भी खरीदतें हैं ये दवाइयां, तो हो जाए सावधान, खरीदी-बिक्री पर लगाई गई रोक, जानें क्या है वजह

5 Medicines Ban in Chhattisgarh/Image Credit: AI


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: May 29, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: May 29, 2026 8:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बिक रही पांच दवाइयों पर रोक लगा दी गई है।
  • DCGI और रायपुर की प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला।
  • इन 5 दवाइयों को ‘गंभीर रूप से अवमानक’ और नकली घोषित कर दिया है।

5 Medicines Ban in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों, मरीजों और स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) और रायपुर की प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट के बाद प्रदेश में बिक रही पांच दवाइयों पर रोक लगा दी गई है। इन 5 दवाइयों को ‘गंभीर रूप से अवमानक’ और नकली घोषित कर दिया है। (5 Medicines Ban in Chhattisgarh) इतना ही नहीं इस गंभीर खुलासे के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने पूरे राज्य में इन दवाओं के भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए जब्ती के निर्देश जारी किए हैं।

आम जनता बड़े पैमाने में करती है इन दवाइयों का उपयोग

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिन दवाओं की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई है उनमे दर्द निवारक और सर्दी-खांसी की आम दवाएं शामिल हैं जो ग्रामीण और शहरी इलाकों में बड़े पैमाने पर उपयोग की जाती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, नकली और अमानक दवाओं का सेवन मरीजों के स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, (5 Medicines Ban in Chhattisgarh)  इसलिए राज्य सरकार ने सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टोर संचालकों और आम जनता को तुरंत अलर्ट जारी किया है।

इन पांच दवाओं की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन (Oxytocin Injection IP 5 IU/ml – Tocin)

नाक्पेन-पी (Nakpen-P)

फ्लामो स्टार-ऐ पी (Flamo Star-AP)

ACHE पी (ACHE P)

कोल्डज़िया टैबलेट्स (Coldzia)

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.