Home » Chhattisgarh » ACB-EOW Raid in CG Update: Scam in Bharatmala Project
ACB-EOW Raid in CG Update: भारतमाला प्रोजेक्ट में घोटाला! छत्तीसगढ़ में इन ठेकेदारों और अधिकारियों के ठिकानों पर EOW की छापेमारी, फर्जी जमीन कब्जे का होगा खुलासा
Ads
छत्तीसगढ़ में इन ठेकेदारों और अधिकारियों के ठिकानों पर EOW की छापेमारी...ACB-EOW Raid in CG Update: Scam in Bharatmala Project! EOW raids the
रायपुर: ACB-EOW Raid in CG Update: छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 18 ठिकानों पर दबिश दी और कई अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। यह छापेमारी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन की फर्जी बिक्री से जुड़े एक बड़े घोटाले के संबंध में की गई है
ACB-EOW Raid in CG Update: EOW ने FIR नंबर 30/2025 दर्ज की है जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7C, 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस घोटाले में आरोप है कि ठेकेदारों और सरकारी कर्मचारियों ने मिलकर एक जमीन के फर्जी तरीके से 6-6 नामों पर कब्जा कर शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुँचाया है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में इन नामी व्यक्तियों पर गंभीर आरोप हैं-
अमरजीत सिंह गिल – ठेकेदार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दुर्ग
ACB-EOW Raid in CG Update: इस समय छापेमारी कार्यवाही पूरे जोर-शोर से जारी है। यह घोटाला बहुत संगीन है और इसमें कई सरकारी अधिकारियों, ठेकेदारों, और दलालों की संलिप्तता पाई गई है। सभी संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है और आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जा सकते हैं।