‘कर्नाटक में अमित शाह को बजरंगबली ने लात मार दी, भगवान अब उनके साथ नहीं’ मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान
'कर्नाटक में अमित शाह को बजरंगबली ने लात मार दी, भगवान अब उनके साथ नहीं'! Bajrangbali Kicked Home Minister Amit Shah
रायपुरः Bajrangbali Kicked Home Minister Amit Shah गायत्री परिवार के 31 आदिवासियों ने आज मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन किया। ये सभी आदिवासी सुकमा जिले के लिटिरास गांव के हैं।
Bajrangbali Kicked Home Minister Amit Shah आदिवासियों के कांग्रेस ज्वाॅइनिंग को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गाड़ी की व्यवस्था नहीं होने से ज्यादा लोग नहीं आ सके और भी लोग हैं जो आगामी समय में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। इनके गांव में विकास के काम हुए हैं गायत्री परिवार वाले बीजेपी की लॉबिंग करते हैं लेकिन बस्तर समेत छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कामों से आदिवासी खुश हैं बस्तर बदल रहा हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री है उन्हे छत्तीसगढ़ आना चाहिए, लेकिन वे 4 साल तक क्यों नहीं आए? वे विकास की बात करते, युवाओं को रोजगार देने की बात करते। पीएम मोदी चुनाव वाले प्रधानमंत्री हैं। बीते दिनों राजनाथ सिंह आए थे उन्होंने सिर्फ धर्मांतरण की बात की क्या पीएम मोदी ने सिर्फ धर्मांतरण किया? जेपी नड्डा अपना प्रदेश नहीं बचा पाए वे जीत के लिए नहीं भाजपा को हराने के लिए आ रहे हैं। जेपी नड्डा अपना प्रदेश नहीं बचा पाए कोई भी आ जाए कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मंत्री लखमा ने आगे कहा कि पिछली बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 15 सीट जीती थी। इस बार देश की सत्ता में भी नहीं आयेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कर्नाटक में अमित शाह गए थे उन्हे बजरंगबली ने लात मार दी। भगवान भी उनके साथ नहीं हैं तो जनता कहां से होगी।

Facebook


