BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhupesh Baghel News: अफसर पर पूर्व CM भूपेश का निशाना.. लिखा, ‘अगर कलेक्टर भी संघ की सदस्यता ले चुके हैं तो वे सुबह शाखा में जाएं’, जानें क्या है मामला..

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन के आदेश की प्रति साझा करते हुए लिखा, “मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख हैं, जिसे संघी एक सांस्कृतिक संगठन बताते हैं। संघ का …

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector

satya prakash
Published: 30 Dec 2024 | 11:55 pmModified: 30 Dec 2024 | 11:55 pm

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश को लेकर कलेक्टर पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर कलेक्टर ने भी संघ की सदस्यता ले ली है, तो बेहतर होगा कि वे सुबह शाखा में जाएं।"

भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। हालांकि, भाजपा नेताओं पर उनका प्रभाव इतना ज्यादा है कि वे उनके नाम से भी डरते हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर किस अधिकार से उनका कार्यक्रम जारी कर रहे हैं? डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी किस आधार पर लगाई जा रही है?"

Read More: B.Ed Assistant Teachers News: ख़त्म हुई B.Ed सहायक शिक्षकों की उम्मीद!.. शुरू हुई D.El.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया, सरकार ने दिया DPI को आदेश


क्या है मामला?

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत इन दिनों अपने पांच दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। रायपुर में उनके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भागवत के इस दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को गुरुगोविंद सिंह नगर, पंडरी स्थित जागृति मंडल में ड्यूटी पर तैनात करने का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुल 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन की तीखी आलोचना की।


भूपेश बघेल का ट्वीट

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन के आदेश की प्रति साझा करते हुए लिखा, "मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख हैं, जिसे संघी एक सांस्कृतिक संगठन बताते हैं। संघ का दावा है कि उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है, लेकिन यह सबसे बड़ा झूठ है। सच्चाई यह है कि आरएसएस कोई पंजीकृत संस्था नहीं है और इसकी कोई वैधानिक स्थिति भी नहीं है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मोहन भागवत किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर किस आधार पर उनके लिए सरकारी आदेश जारी कर रहे हैं? डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है? अगर कलेक्टर भी संघ के सदस्य बन चुके हैं, तो उन्हें सुबह शाखा में जाना चाहिए। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग बंद होना चाहिए। यह आदेश तुरंत रद्द होना चाहिए।"


छत्तीसगढ़ दौरे पर मोहन भागवत

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार शाम को वंदे भारत ट्रेन से रायपुर पहुंचे। उनका यह दौरा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय इस प्रवास के दौरान वे संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Read More: CG ASP Transfer-Posting Order: नीतीश कुमार ठाकुर बने कटघोरा के एडिशनल एसपी.. छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग..


संगठनात्मक यात्रा का उद्देश्य

Bhupesh Baghel targets Raipur Collector: आरएसएस पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत का यह दौरा संगठनात्मक उद्देश्यों के लिए है। 2025 में संघ अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा। इस महत्वपूर्ण पड़ाव को ध्यान में रखते हुए सरसंघचालक देशभर के विभिन्न प्रांतों में यात्रा कर रहे हैं।

भागवत की इस यात्रा को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का मामला बता रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: The matter is related to Mohan Bhagwat's visit and the duty of government employees

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm