रायपुर: CG Budget 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री के रूप में आज सोमवार को अपना पांचवा और आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। सदन को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनत को हमसे अपार अपेक्षाएं हैं। ये कहते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें हैं।
CG Budget 2023: सीएम भूपेश बघेल ने किसानों और आवास विहीन लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं, किसान न्याय योजना के लिए 6800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि 1800 रुपए किया गया है। वहीं, ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार 3 हजार रुपए भुगतान किए जाने की घोषणा की है। स्कूल सफ़ाई कर्मचारियों को 2800 रु मिलेगा।