Fatima Sana ICC Fined Asia Cup 2026 || image- ANI News File
Fatima Sana ICC Fined Asia Cup 2026: दुबई: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ एशिया कप 2026 के मुकाबले में आचार संहिता तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी के मुताबिक, फातिमा पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल पूरा मामला शनिवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले का है। भारत की पारी के दूसरे ओवर में फातिमा सना ने सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया था। आईसीसी ने इसे कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन के तौर पर माना। हालांकि फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली इसलिए इस मामले में अतिरिक्त सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
Fatima Sana ICC Fined Asia Cup 2026: आईसीसी के मुताबिक यह फातिमा सना का 24 महीने के अंदर दूसरी बार अचार संहिता का उल्लंघन है। इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में एक डिमेरिट प्वाइंट मिला था। अब सना के खाते में कुल दो अंक हो गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बता दें कि, लेवल-1 के उल्लंघन में खिलाड़ी को चेतावनी से लेकर मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक या दो डिमेरिट प्वाइंट भी दिए जा सकते हैं। 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डिमेरिट प्वाइंट होने पर उन्हें सस्पेंशन प्वाइंट में बदला जाता है और खिलाड़ी को बैन कर दिया जाता है।
News Alert! Pakistan captain Fatima Sana fined 10 percent of her match fee for disparaging gestures after taking India opener Shafali Verma’s wicket during their Women’s Asia Cup match in Dubai. pic.twitter.com/6wqfZdfvTy
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2026
Fatima Sana has been sanctioned following an incident in Pakistan’s Asia Cup contest against India.https://t.co/QfFS6ezNJT
— ICC (@ICC) September 7, 2026
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन