CG School Kab Khulega 2026: छत्तीसगढ़ में कब से खुलेंगे स्कूल? इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियां, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
CG School Kab Khulega 2026: छत्तीसगढ़ में कब से खुलेंगे स्कूल? इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियां, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
CG School Kab Khulega 2026: छत्तीसगढ़ में कब से खुलेंगे स्कूल? इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियां, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी / Image: AI Generated
- स्कूल 16 जून 2026 से खुलने का निर्धारित कार्यक्रम
- भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने पर सरकार विचार कर सकती
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत सर्वोच्च प्राथमिकता है
रायपुर: CG School Kab Khulega 2026 छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
16 जून से खुलने वाले हैं स्कूल
CG School Kab Khulega 2026 सरकारी नियम के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 16 जून से खुलने वाले हैं। लेकिन जून का महीना आधा होने के बाद भी प्रदेश में गर्मी कम नहीं हो रही है। तेज धूप और उमस के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में माता-पिता को चिंता हो रही है। इस बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत हमारे लिए सबसे जरूरी है।
जल्द हो सकता है आदेश जारी
उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी ऐसी ही तेज गर्मी पड़ती रही, तो 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले को बदला जा सकता है और छुट्टियां कुछ दिन और बढ़ाई जा सकती हैं। उम्मीद है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इसके लिए नया आदेश जारी कर सकता है।अब सभी लोग शिक्षा विभाग के नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जो मौसम को देखकर जल्द ही जारी हो सकता है।
अधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार
हालांकि इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई अधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन ये माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही आदेश जारी किया जा सकता है। अब देखने वाली बात होगी सरकार स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाती है या 16 जून से ही प्रदेश के सभी स्कूल खुलेंगे।
ये भी पढ़ें
- Dhar News: सरपंच की महिला को साथ रखने की जिद ने लिया खौफनाक अंजाम, दो बच्चियों की मौत से सनसनी
- Gurugram Traffic Police: परिवार के साथ रात में निकले थे पूर्व सेना अधिकारी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने की ये हरकत, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: बागी सांसदों को गद्दार कहने पर भड़कीं काकोली घोष, महुआ मोइत्रा को दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात

Facebook


