Dhar News: सरपंच के महिला को साथ रखने की जिद ने लिया खौफनाक अंजाम, दो बच्चियों की मौत से सनसनी

Dhar News: जिले के राजोद थाना क्षेत्र के जामपाड़ा गांव में महिला को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही समझौता खूनी संघर्ष में बदल गया।

Dhar News: सरपंच के महिला को साथ रखने की जिद ने लिया खौफनाक अंजाम, दो बच्चियों की मौत से सनसनी

Dhar News /Photo Credit: IBC24


Reported By: Amit Verma,
Modified Date: June 9, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: June 9, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गांव में महिला को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया
  • दो मासूम बच्चियों के शव पानी की होद में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई
  • अब तक 21 लोगों को हिरासत में

Dhar News: धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के जामपाड़ा गांव में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें महिला को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही समझौता विफल होने के बाद खूनी संघर्ष में बदल गया, आरोप है कि एक पक्ष ने गांव में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी। खास बात ये रही कि घटना के दौरान ही दो मासूम बच्चियों के शव पानी की होद में तैरते मिले, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हनुमंत्या के सरपंच द्वारा एक विवाहित महिला को अपने साथ रखने को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मामले के निपटारे के लिए महिला के ससुराल पक्ष और परिजन जामपाड़ा पहुंचे थे, गांव के समीप ही ग्राउंड में दोनों पक्षों के बीच आदिवासी परंपरा के अनुसार समझौते की बैठक हुई, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, बताया जा रहा है कि इसके बाद एक पक्ष के लोग गांव में घुस आए और मारपीट के साथ हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ करने लगे।

बच्चियों की होद में डूबने से मौत

अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में भगदड़ मच गई। इसी दौरान दिनेश कटारा की 4 वर्षीय पुत्री ऋषिका और 5 वर्षीय पुत्री शिवानी के शव पानी की होद में मिलने से सनसनी फैल गई, हालांकि अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी या मृतक बच्चियों के परिजनों का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन हमले के दौरान बच्चियों की होद में डूबने से मौत कई सवालों को जन्म दे रही है।

 

पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

वही दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, सूचना मिलते ही राजोद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और अब तक करीब 21 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.