Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: बागी सांसदों को गद्दार कहने पर भड़कीं काकोली घोष, महुआ मोइत्रा को दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात
Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: टीएमसी में बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच काकोली घोष दस्तीदार ने महुआ मोइत्रा के बयान पर तीखा पलटवार किया।
Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra/AI Generated Image
- सांसद काकोली घोष दस्तीदार और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है
- महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों को "गद्दार" और "लालची" बताते हुए इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती दी
- काकोली घोष ने कहा कि महुआ मोइत्रा वास्तविक जनाधार वाली नेता नहीं हैं और सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं
Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। वही, इस मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर सांसद काकोली घोष ने भड़कते हुए पलटवार किया है।
सांसदों की बगावत पर मोइत्रा तीखी प्रतिक्रिया
महुआ मोइत्रा (Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra) ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।
MPs won in 2024 on TMC ticket. Mandate was NOT for NDA. All the greedy self-serving traitors with yellow-stained pants can please join BJP now- resign your seats & contest on BJP ticket. Let’s see what big heroes you are.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 8, 2026
मोइत्रा तो कोई राजनेता ही नहीं हैं: काकोली घोष
मोइत्रा के बयान का पलटवार करते हुए काकोली घोष (Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra) ने बड़ा हमला बोला है, घोष ने कहा कि महुआ मोइत्रा तो कोई राजनेता ही नहीं हैं, विदेश में बैठकर ट्वीट करने वाली महिला का तब जन्म भी नहीं हुआ होगा। TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने कहा कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक दिन पहले ही पार्टी के बागी सांसदों को निशाना बनाते हुए उन्हें गद्दार और लालची बताया था।
ये भी पढ़ें
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


