CGBSE Result 2026 Live : रिजल्ट आने से ठीक पहले शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान! नतीजों के साथ टॉपर्स को मिलने वाला है कुछ खास, जानें कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित होंगे। इसके साथ ही टॉपर्स के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई है।

CGBSE Result 2026 Live : रिजल्ट आने से ठीक पहले शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान! नतीजों के साथ टॉपर्स  को मिलने वाला है कुछ खास, जानें कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड

CGBSE Result 2026 Live / Image Source : IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: April 29, 2026 12:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आज 2:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल करेगा घोषणा
  • टॉपर्स को मिलेंगे 1.5 लाख

रायपुर : CGBSE Result 2026 Live प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की आज 2: 30 बजे आज आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है।

CGBSE 10th 12th Result 2026 टॉपर्स को मिलेगा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।  उन्होंने10वीं और 12वीं की ( Merit List) में स्थान बनाने वाले टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा की जिन बच्चों का रिज़ल्ट उनके अनुरूप न आए तो निराश न हों उनके सामने अभी कई मौक़े मिलेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट CGBSE 10th-12 Result 2026 Link सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / results.cg.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ? https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

 

 भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.