Chhattisgarh Budget 2024: सीएम विष्णुदेव साय का दावा, ‘इन्तजार करिये बहुत बढ़िया बजट होगा’.. CGPSC गड़बड़ी को बताया महाघोटाला

Chhattisgarh Budget 2024: सीएम विष्णुदेव साय का दावा, ‘इन्तजार करिये बहुत बढ़िया बजट होगा’.. CGPSC गड़बड़ी को बताया महाघोटाला

Chhattisgarh Budget 2024

Modified Date: February 8, 2024 / 10:21 am IST
Published Date: February 8, 2024 10:21 am IST

रायपुर: प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने आज बजट सत्र के चौथे दिन की शुरुआत से पहले मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने पीएससी घोटाले पर ईओडब्लू की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर पर भी चर्चा की। इस बीच मीडिया की तरफ से पूछे गए सवाल की बजट कैसा रहेगा? इस पर सीएम साय ने कहा कि इंतज़ार कीजिये, बजट बहुत बढ़िया रहेगा।

Harda Blast Deaths: लाश उगल रहा ‘हरदा का मलबा’.. ढेर से निकाला गया महिला का क्षत-विक्षत शव, अबतक इतनी मौतें..

सीजी पीएससी गड़बड़ी को बताया महा घोटाला

इससे पहले कल सीएम साय ने छग लोकसेवा आयोग में सामने आये गड़बड़ी पर अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर इस पूरे गड़बड़ी को महाघोटाला करार दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “आज CGPSC महाघोटाले के आरोपी पूर्व अधिकारियों एवं नेताओं पर EOW ने FIR दर्ज कर दी है। इस महाघोटाले में अपने भविष्य की बलि देने वाले मेरे सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूँ कि आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा। गुनहगार बचेंगे नहीं, हम आपकी प्रतिभा का सौदा करने वालों को उनके अंजाम तक पहुँचा कर रहेंगे।”

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown