CG Excise Officers Suspended : शराब माफियाओं से भी दो कदम आगे निकले आबकारी अफसर! जांच में खुला अवैध कारोबार का पूरा खेल, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री और कालाबाजारी के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद आबकारी आयुक्त ने दो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
CG Excise Officers Suspended/ Image Source : AI
- बालोद जिले से शराब लाकर धमतरी में अवैध बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।
- आबकारी उप निरीक्षक आसाराम शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
- बलौदाबाजार में ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में सर्किल प्रभारी पी. माधवराव भी निलंबित हुए।
रायपुर : CG Excise Officers Suspended छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के ही अधिकारियों द्वारा अवैध शराब बेचने और कालाबाजारी करने की पुष्टि होने पर आबकारी आयुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
धमतरी में अवैध रूप से बेची जा रही थी शराब
जांच में सामने आया कि बालोद जिले की शराब दुकानों से शराब लाकर धमतरी में अवैध रूप से बेची जा रही थी। इस मामले में बालोद के आबकारी उप निरीक्षक आसाराम शाक्य को तुरंत निलंबित कर दिया गया है, जबकि सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलोफर जैन पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
बलौदा बाजार में भी ओवर रेट पर की गई कार्रवाई
इसके अलावा, बलौदाबाजार जिले में भी तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायत सही पाई गई। इस लापरवाही पर बलौदाबाजार के सर्किल प्रभारी पी. माधवराव को भी निलंबित कर दिया गया है। आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से साफ हो गया है कि शराब के अवैध कारोबार और गड़बड़ी में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- 7th Pay Commission DA Hike Order: खुशखबरी!.. इतने फीसदी बढ़ गया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता.. पेंशनरों के साथ दैनिक वेतनभोगियों को भी सौगात
- Vande Bharat: दिल्ली टू उत्तर प्रदेश, चढ़ावा चोरी पर ‘क्लेश’! राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का बड़ा हमला, क्या हंगामे से निकलेगा समस्या का हल?
- Hemchand Yadav University: CG के इस यूनिवर्सिटी में गजब फर्जीवाड़ा.. महिला कर्मचारी की सैलरी अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा रहा था कुलसचिव, चंद मिनटों में हो गया रिहा

Facebook


