Chhattisgarh Fertilizer Crisis: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन से पहले किसानों की बढ़ी चिंता! खाद-यूरिया की कमी को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस ने खोल दिया मोर्चा

Chhattisgarh Fertilizer Crisis: छत्तीसगढ़ में खाद की कमी को लेकर इन दिनों किसान काफी परेशान और नाराज है ।

Chhattisgarh Fertilizer Crisis: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन से पहले किसानों की बढ़ी चिंता! खाद-यूरिया की कमी को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस ने खोल दिया मोर्चा

cg news/ image osurce: ibc24 archive

Modified Date: May 31, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: May 31, 2026 6:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खाद की कमी से किसान परेशान
  • यूरिया की सप्लाई पर सवाल
  • कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Chhattisgarh Fertilizer Crisis: रायपुर: छत्तीसगढ़ में खाद की कमी को लेकर इन दिनों किसान काफी परेशान और नाराज है । किसानों का कहना है कि इस बार खरीफ फसल के लिए डिमांड से आधा खाद और यूरिया दिया जा रहा है।

खुले बाजार में यूरिया अधिक कीमत में उपलब्ध है

वही खुले बाजार में यूरिया अधिक कीमत में उपलब्ध है। इसको लेकर कांग्रेस किसानों को लामबंद कर रही है । कांग्रेस ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अपने इलाके के सहकारी समितियों में जाकर खाद की उपलब्धता की जानकारी ले , किसानों के बात करें । कांग्रेस का ये भी आरोप है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने खाद की सप्लाई आधी कर दी है ।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

पहले किसानों को एक एकड़ में दो बोरा यूरिया , एक बोरा पोटास और DAP देती थी अब इसे आधा कर दिया गया है । कांग्रेस ने तो ये भी आरोप लगाया है कि ये भाजपा सरकार की धान का उत्पादन कम करने की साजिश है ।कांग्रेस इसको लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर रही है ।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्या कहा ?

इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि खाद की कमी वैश्विक है युद्ध की वजह से ये स्थिति निर्मित हो रही है। लेकिन उतनी भी बुरी स्थिति नहीं है जितना कांग्रेस हल्ला कर रही है ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।