Chhattisgarh Gig Workers News/Image Source: IBC24
रायपुर: Chhattisgarh Gig Workers News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गिग वर्कर्स का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठा। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े कर्मियों की स्थिति पर सवाल खड़े किए।
Chhattisgarh Gig Workers News: उन्होंने राज्य में पंजीकृत इन कंपनियों के संबंध में जानकारी मांगी और पूछा कि क्या श्रम विभाग के पास गिग वर्कर्स का कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध है। इस पर जवाब देते हुए श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि श्रम विभाग के तहत स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियां पंजीकृत नहीं हैं। साथ ही विभाग के पास गिग वर्कर्स के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा गिग वर्कर्स का मुद्दा, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी जानकारी #Chhattisgarh | #Budget2026 | #CGBudget2026 | #CGBudgetWithIBC24 | Chhattisgarh Budget 2026 @LakhanLalDewan1 https://t.co/TItTMGH2Gn
— IBC24 News (@IBC24News) February 25, 2026
Chhattisgarh Gig Workers News: मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इन प्लेटफॉर्म कंपनियों द्वारा गिग वर्कर्स की भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और वेतन निर्धारण को लेकर भी राज्य सरकार के पास कोई औपचारिक आंकड़े नहीं हैं। सदन में इस मुद्दे को लेकर चर्चा के दौरान गिग इकॉनॉमी से जुड़े श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, पंजीकरण और श्रम अधिकारों को लेकर सवाल उठाए गए।