Rashmika Vijay Wedding Date: फैंस का इंतजार खत्म! रश्मिका-विजय करेंगे दो रीति-रिवाजों से शाही शादी, इस दिन ‘लव बर्ड्स’ बनेंगे हमसफर, साउथ स्टार्स का लगेगा जमावड़ा
Rashmika Vijay Wedding Date: फैंस का इंतजार खत्म! रश्मिका-विजय करेंगे दो रीति-रिवाजों से शाही शादी, इस दिन ‘लव बर्ड्स’ बनेंगे हमसफर, साउथ स्टार्स का लगेगा जमावड़ा
Rashmika Vijay Wedding Date/Image Source: pinterest
- विजय-रश्मिका की शादी का बड़ा अपडेट
- दो संस्कृतियां, एक रिश्ता
- दो रीति-रिवाजों से शादी
Rashmika Vijay Wedding Date: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दोनों सितारे 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस खास मौके के लिए राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर को चुना गया है।
दो परंपराओं में होगा विवाह (rashmika vijay wedding venue)
Rashmika Vijay Wedding Date: सूत्रों के मुताबिक यह शादी बेहद निजी लेकिन शाही अंदाज में आयोजित की जा रही है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इस शादी की सबसे खास बात यह है कि कपल एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग परंपराओं से विवाह करेगा। सुबह विजय देवरकोंडा के परिवार की पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में निभाई जाएंगी। शाम रश्मिका मंदाना के परिवार की कोडावा (कूर्ग) परंपरा के अनुसार विशेष सेरेमनी आयोजित होगी। दोनों सितारों का यह फैसला उनके रिश्ते की गहराई और एक-दूसरे की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
View this post on Instagram
हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन (Rashmika Mandanna Marriage)
Rashmika Vijay Wedding Date: शादी से पहले के प्री-वेडिंग समारोह धूमधाम से चल रहे हैं। मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं। हालांकि, समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है। उदयपुर में शादी के बाद यह जोड़ा 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन पार्टी देगा। यह ग्रैंड सेलिब्रेशन प्रसिद्ध ताज कृष्णा होटल में आयोजित होगा, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
फैंस को तस्वीरों का इंतजार (Vijay Deverakonda Wedding)
Rashmika Vijay Wedding Date: विजय और रश्मिका की जोड़ी को फैंस लंबे समय से पसंद करते रहे हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ा दी है। अब सभी को उनकी वेडिंग फोटोज और आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

Facebook


