Satya Niketan Building Collapse Latest News: सत्य निकेतन हादसे में छत्तीसगढ़ के युवराज सोनी की मौत, 3 दिन पहले ही गया था दिल्ली, बुझ गया घर का चिराग
Satya Niketan Building Collapse Latest News: सत्य निकेतन हादसे में छत्तीसगढ़ के युवराज सोनी की मौत, 3 दिन पहले ही गया था दिल्ली, बुझ गया घर का चिराग
Satya Niketan Building Collapse Latest News /image: Social Media
- सत्य निकेतन हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत
- युवराज तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली गया था
- हादसे के बाद 3 अधिकारियों समेत 5 कर्मी सस्पेंड, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
दुर्ग। Satya Niketan Building Collapse Latest News: दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan Building Collapse) में बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने के हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (Durg) के रहने वाला युवराज सोनी (Yuvraj Soni Death) भी शामिल है। बताया जा रहा है कि युवराज अपने घर का इकलौता बेटा और छोटी बहन का भाई था। हादसे के तीन दिन पहले ही वह दुर्ग से दिल्ली गया था। सोमवार को युवराज के मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। (Yuvraj Soni dies in Satya Niketan accident)
दुर्ग पहुंचा शव, परिवार में मातम का माहौल (Delhi Building Accident)
Chhattisgarh News, दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन हादसे में युवराज सोनी के मौत की जानकारी परिजनों को दी थी। जिसके बाद परिजनों की पैरों तले जमीन ही खिसक गई। युवराज सोनी का परिवार दुर्ग के पंचशील नगर में रहता है। युवराज मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढाई कर रहा था। वहीं 24 घंटे बाद दिल्ली से युवराज का शव दुर्ग पहुंच गया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार ( Satya Niketan Building Collapse)
इस भयानक हादसे के बाद 28 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 5 घायल का अस्पताल में इलाज जारी हैं, वहीं इस हादसे के आरोपी हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता के बेटे महेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से हरिराम और उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 सस्पेंड
Satya Niketan Building Collapse Latest News इस मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा MCD के साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता (Delhi Building Collapse)
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे में जख्मी छात्रों के परिजनों से यहां एम्स में मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, गुप्ता ने परिजनों से छात्रों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सरकार घायल छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। सीएमओ के बयान के अनुसार, चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है जो लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है ।
Satya Niketan Building Collapse Latest News पुलिस ने भवन ढहने के सिलसिले में इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेवा से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें
- MP TET Exam 2026 Latest Updates: मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद TET परीक्षा पर फिर फंसा पेंच, ESB ने ऑफलाइन एग्जाम कराने से किया इनकार, जानें अब क्या होगा
- PM Modi Mumbai Visit: यहां पीएम मोदी की रैली से पहले बड़ी साजिश नाकाम, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ इतने संदिग्ध गिरफ्तार, आखिर क्या था उनका मकसद?
- Raipur Central Jail Ganesh Idol: जेल में बंदियों ने तैयार की विशेष गणेश प्रतिमाएं, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश, जानें इन मूर्तियों की खासियत

Facebook


