CG Nikay Election BJP Incharge: विजय शर्मा दुर्ग तो लक्ष्मी राजवाड़े अम्बिकापुर निगम की इंचार्ज.. BJP ने सभी 10 नगर-निगमों के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, देखें

इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए विभिन्न मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप कर अपनी रणनीति को मजबूत किया है।

CG Nikay Election BJP Incharge: विजय शर्मा दुर्ग तो लक्ष्मी राजवाड़े अम्बिकापुर निगम की इंचार्ज.. BJP ने सभी 10 नगर-निगमों के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, देखें
Modified Date: January 21, 2025 / 08:17 pm IST
Published Date: January 21, 2025 8:07 pm IST

Chhattisgarh Nikay Election BJP Incharge List: रायपुर: बीजेपी ने 10 निगमों के चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों के तहत, रायपुर निगम के प्रभारी के रूप में मंत्री रामविचार नेताम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिलासपुर निगम के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। दुर्ग निगम का नेतृत्व मंत्री विजय शर्मा करेंगे।

Read More: Govt Employees Suspension Order: बीईओ दफ्तर की दो महिला क्लर्क सस्पेंड.. पेंशन प्रकरण के लिए कर रही थी पैसे की मांग, वायरल हुआ था ऑडियो

इसके अलावा, कोरबा निगम की जिम्मेदारी मंत्री लखनलाल देवांगन के कंधों पर होगी, जबकि अंबिकापुर निगम के प्रभारी के रूप में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh Nikay Election BJP Incharge List: चिरमिरी निगम के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल होंगे और धमतरी निगम की जिम्मेदारी मंत्री टंकराम वर्मा को सौंपी गई है।

राजनांदगांव निगम के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल होंगे और जगदलपुर निगम का नेतृत्व मंत्री केदार कश्यप करेंगे। आखिरी में, रायगढ़ निगम के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी होंगे।

Read Also: Kawasi Lakhma on liquor scam: 4 फरवरी तक जेल में रहेंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा 

Chhattisgarh Nikay Election BJP Incharge List: इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए विभिन्न मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप कर अपनी रणनीति को मजबूत किया है।

Image

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown