Chhattisgarh SIR final List: छत्तीसगढ़ SIR की फाइनल लिस्ट जारी.. प्रदेश में थे 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता, अब कट गए इतने लाख वोटर्स के नाम, देखें आंकड़े
Chhattisgarh SIR final List PDF Copy: छत्तीसगढ़ में SIR के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी, 25 लाख नाम हटे, कुल मतदाता 1.87 करोड़।
Chhattisgarh SIR final List PDF Copy || Image- CG ELECTION Commission File
- 25 लाख मतदाताओं के नाम हटे
- कुल मतदाता अब 1.87 करोड़
- SIR के बाद फाइनल सूची जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। (Chhattisgarh SIR final List PDF Copy) नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इससे पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख थी।
IBC24 के आंकड़ों पर मुहर
फाइनल सूची जारी होने के बाद अब प्रदेश में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार मतदाता शेष रह गए हैं। (Chhattisgarh SIR final List PDF Copy) वहीं, IBC24 ने पहले ही अपनी खबर में फाइनल लिस्ट के आंकड़ों को लेकर जो जानकारी दी थी, उस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।
आयोग ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
इलेक्शन कमीशन ने अपने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि, “प्रदेश में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। चार महीने तक चले इस अभियान के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जारी अंतिम सूची के अनुसार राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं।
मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद 2,34,994 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। अभियान के दौरान 27,196 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं के सत्यापन व मैपिंग का कार्य पूरा किया। विशेष पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी अंतिम मतदाता सूची में शामिल की गई हैं।
Election Commission of India के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था, जो विभिन्न चरणों में संचालित किया गया। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया, जिसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया।’ नीचे पढ़ें पूरा प्रेसनोट
PN 21.02.2026 Final Publication of ERoll Chhattisgarh-Hindi-5 by satya sahu
छग में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ में 24 लाख 99 हजार वोटर्स के नाम कटे #Chhattisgarh | #SIRFinalList | #VoterList2026 | @CEOChhattisgarh | Chhattisgarh News | CG Draft Voter list Released | CG SIR Final List https://t.co/edMYKxFLMc
— IBC24 News (@IBC24News) February 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सीटों के बंटवारे पर बाचतीत के लिए टी आर बालू के नेतृत्व में समिति गठित की
- प्रधानमंत्री के ‘आत्मसमर्पण’ के कारण देश के लिए कठिन परीक्षा बन गया व्यापार समझौता: कांग्रेस
- वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स में एकल और युगल के लिए वाइल्ड कार्ड
- पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपहरण के ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया, आरोपी हिरासत में
- संन्यास लेने के नौ साल बाद पेशेवर मुक्केबाजी में वापसी करेंगे अजेय फ्लॉयड मेवेदर

Facebook


