CM Sai Gift for President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बेहद पसंद आया सीएम साय का तोहफा, कहा- ‘विष्णुदेव’ के परिवार ने परंपरागत नैतिक मूल्यों पर विश्वास जताया
CM Sai Gift for President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बेहद पसंद आया सीएम साय का तोहफा, कहा- ‘विष्णुदेव’ के परिवार ने परंपरागत नैतिक मूल्यों पर विश्वास जताया

CM Sai Gift for President Murmu
रायपुर: CM Sai Gift for President Murmu राष्ट्रपति द्रुपति मूर्मू पिछले दो दिन छतीसगढ़ के प्रवास पर रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के सम्मान में अपने नया रायपुर के नये निवास पर दोपहर भोज रखा था। तरह तरह के छत्तीसगढ़ी- उड़िया व्यंजन रखे गये। राष्ट्रपति की गरिमा के मुताबिक़ सभी इंतज़ाम रहे। राष्ट्रपति ने इस मेहमाननवाज़ी को सराहा, पर जब मुख्यमंत्री ने पत्नी कौशल्या के साथ उन्हें उनके दो दिन के प्रवास से जुड़ी स्मृतियों वाला प्रिंटेड फोटो एल्बम और फोटो फ़्रेम भेंट किया तो वे सबसे ज़्यादा ख़ुश हुईं। पूरे दो दिन के प्रवास की जो फोटो मीडिया और अन्य संचार माध्यमों में वायरल है,उनमें फोटो फ़्रेम लेते वायरल फोटो में राष्ट्रपति की मुस्कान सबसे सहज और भावपूर्ण रही।
CM Sai Gift for President Murmu फोटो एल्बम और फ़्रेम में लगी तस्वीरों को देख राष्ट्रपति के चेहरे पर आश्चर्य मिश्रित ख़ुशी का भाव था, जो वायरल फोटो में साफ़ देखा जा सकता है। फोटो एल्बम और फ्रेम में लगी फ़ोटोज़ को देखकर उन्होंने मुख्यमंत्री और कौशल्या देवी की ओर आश्चर्य से देखा और कहा कि आज के डिजिटल युग में जब लोग व्हाट्सअप, ई मेल पर फोटो वीडियो शेयर करते है, ऐसे में इतनी जल्दी इंस्टेंट टाइम पर फोटो प्रिंट करना, एल्बम बनाना और फ़्रेम करना बहुत ही ख़ुशी की बात है।
उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन की फोटो के साथ मुख्यमंत्री के परिवार के साथ भेंट की फ़ोटोज़ भी इस एल्बम में शामिल है , जो आज के डिजिटल दौर में भी परंपरागत नैतिक मूल्यों में विश्वास को बताता है । उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ और इस प्रवास का यह विशेष अनुभव है । दो दिन मैं जिन कार्यक्रमों में शामिल हुई उनकी स्मृतियाँ इसमें अब चिर स्थाई हो गई है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति को नवा रायपुर के निवास में भेंट किए गए फोटो एल्बम और फ्रेम में फ़ोटोज़ का चयन,विद्यार्थियों के साथ कम्यूनिकेशन की फोटो, भगवान जगन्नाथ के मंदिर दर्शन की भाव पूर्ण फोटो, मुक्तांगन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फ़ोटोज़ के साथ मुख्यमंत्री जी के परिवार के साथ वाली फ़ोटोज़ भी इंस्टेंट रूप से शामिल की गई थी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CM Sai Gift for President Murmu: Draupadi Murmu says Thanks to CG CM
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm