CM Sai Wishes Samrat Choudhary: प्रदेश के विकास को नई गति देगा…’ बिहार के नए सीएम को छत्तीसगढ़ के मुखिया की बधाई, इस बात का जताया विश्वास
CM Sai Wishes Samrat Choudhary: प्रदेश के विकास को नई गति देगा...' बिहार के नए सीएम को छत्तीसगढ़ के मुखिया की बधाई, इस बात का जताया विश्वास
bihar new cm/ image source: ibc24
- साय ने चौधरी को दी बधाई
- बिहार को नई दिशा का विश्वास
- विकास और सुशासन पर जोर
CM Sai Wishes Samrat Choudhary: रायपुर, 15 अप्रैल 2026: सीएम Vishnu Deo Sai ने बिहार के नए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में Bihar विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य की प्रगति को नई गति देगा। उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने आज ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है, जिसके बाद उन्हें देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान… pic.twitter.com/9cBDz6Z9m8
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 15, 2026
सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण प्रदेश के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा तथा ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा’।
Samrat Choudhary Bihar CM: सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुखिया
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इसी क्रम में आज 15 अप्रैल को राजधानी में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली।
Bihar new chief minister: कौन है सम्राट चौधरी?
16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी। इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है। सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है। शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे। कालांतर में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. सम्राट चौधरी ने अपने पिता के सानिध्य में ही राजनीति की शुरुआत की थी। मजे की बात यह है कि जिस आरजेडी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग को सीखा था। उन्होंने आरजेडी से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : परिसीमन पर प्रहार.. दक्षिण में हाहाकार! क्या उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ने से दक्षिण की आवाज दब जाएगी?
- शहमात The Big Debate: ‘वंदेमातरम’ से इनकार, माफ़ी नहीं एफआईआर, राष्ट्रगीत के अपनाम से चढ़ा सियासी पारा, क्या माफी के बाद भी जरुरी थी FIR?
- IPL 2026 RCB vs LSG: रजत के रणबांकुरे ने किया शानदार प्रदर्शन, लखनऊ को इतने विकेट से दी मात, प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पहुंची RCB की टीम

Facebook


