CM Sai on Terror Attack: सीएम साय ने बताया, “प्रदेश के एक व्यवसाई की भी पहलगाम में हत्या.. पीड़ित परिवार के सम्पर्क में है शासन-प्रशासन”.. आप भी सुनें
पीएम मोदी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने एक्स (पूर्व …
CM Sai's reaction on Pahalgam terrorist attack
- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के व्यापारी दिनेश की दर्दनाक मौत हुई।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की।
- पीएम ने सऊदी यात्रा छोड़ी, आपात बैठक बुलाकर कड़ा जवाब देने का ऐलान किया।
CM Sai's reaction on Pahalgam terrorist attack: रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है। रायपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि इस हमले में प्रदेश के एक व्यवसाई की भी मौत हुई है। सरकार पीड़ित परिवार के संपर्क में है।
Pahalgam Attack Live Updates & News
सीएम साय ने कहा, "कल पहलगाम में कुछ आतंकवादियों ने इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और सभी प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।" उन्होंने बताया कि मृतक व्यापारी का नाम दिनेश मिरनिया है और प्रशासन उसके परिजनों के साथ लगातार संपर्क में है।
#WATCH | #PahalgamTerroristAttack | Raipur, Chhattisgarh | Chief Minister Vishnu Deo Sai says, "I condemn the terror attack in Pahalgam. I express my sympathy for the deceased. Our country has always given a befitting reply whenever something like this has happened. PM Narendra… pic.twitter.com/WUnzcpeWod
— ANI (@ANI) April 23, 2025
पीएम के तत्परता की सराहना
CM Sai's reaction on Pahalgam terrorist attack: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तत्परता की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही छोड़कर देश लौटने का फैसला किया और तुरंत आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों। हम आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प पर अडिग हैं और इसका जवाब कड़ा होगा।"
I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected.
Those behind this heinous act will be brought…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025
CM Sai's reaction on Pahalgam terrorist attack: बता दें कि यह हमला मंगलवार को पहलगाम के अनंतनाग इलाके में हुआ, जहां आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस घटना से पूरे देश में गहरा आक्रोश है और कई नेताओं ने इसकी निंदा की है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CM Sai's reaction on Pahalgam terrorist attack, Told that a businessman from the state also died in the attack
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm