D & S Raipur Meet: रायपुर में पहली बार ‘डी एंड एस’ मीट का आयोजन, खूबसूरत साड़ियों में सजी महिला डॉक्टर्स ने रैंप पर बिखेरा जलवा
D & S Raipur Meet: कार्यक्रम में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और सरकार एवं निजी संगठनों, क्षेत्रों से आईं महिला डॉक्टर्स बेहद खूबसूरत साड़ियों में सजी हुई नजर आईं। इस दौरान हर किसी ने रैंप पर अपने तरीके से वॉक किया, डांस किया और अपना अपना एक संक्षिप्त परिचय दिया।
- रायपुर का पहला 'डी एंड एस' कार्यक्रम
- ज्यादातर समय में साड़ियाँ पहनने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना उद्देश्य
रायपुर: D & S Raipur Meet, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 जून को बेबीलोन इंटरनेशनल में रायपुर का पहला ‘डी एंड एस’ मीट यानि ‘डॉक्टर्स एण्ड साड़ी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आईजीएमसी और प्रदेश के सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाली महिला डॉक्टर्स के द्वारा किया गया। जहां तमाम स्पेशलिस्ट और महिला डॉक्टर्स भारतीय परिधान यानि खूबसूरत साड़ियों में नजर आईं।

आपको बता दें कि ‘डॉक्टर्स एंड साड़ियां’ कार्यक्रम का कांसेप्ट शुरूआती दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महिला डॉक्टर्स के लिए एक अनोखे और खूबसूरत ग्रुप के रूप में की गई थी। जो कि साड़ियों के प्रति जुनूनी होती हैं। इसका उद्देश्य था कि इन दिनों जिस तेजी से देश में पाश्चात्य शैली के पहनावों का प्रभाव बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए ज्यादातर समय में साड़ियाँ पहनने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना। साथ ही हमारे बुनकरों को हथकरघा की लुप्त होती कला को जारी रखने में मदद करना था।
D & S Raipur Meet साड़ियों के प्रति प्रेम सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के बीच जुड़ाव और उनके बीच बेहतर संबंध बनाने का एक जरिया था। हाल ही में अन्य राज्यों द्वारा आयोजित इसी तरह के आयोजनों की खूबसूरत पोस्ट से प्रेरित होकर ‘पहली बार ‘डी एंड एस रायपुर मीट’ के आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ रहा था।

रायपुर का पहला ‘डी एंड एस’ कार्यक्रम
इसके बाद डॉ. संचिता, डॉ. अलका, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ललिता, डॉ. मंजू, डॉ. जोफी और डॉ. नुपुर की बेहतर और उत्साहित टीम ने इस सपने को हकीकत में बदलने का बीड़ा उठाया और 22 जून को बेबीलोन इंटरनेशनल में रायपुर का पहला ‘डी एंड एस’ कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और सरकार एवं निजी संगठनों, क्षेत्रों से आईं महिला डॉक्टर्स बेहद खूबसूरत साड़ियों में सजी हुई नजर आईं। इस दौरान हर किसी ने रैंप पर अपने तरीके से वॉक किया, डांस किया और अपना अपना एक संक्षिप्त परिचय दिया।

कार्यक्रम में इसके बाद कुछ खेल और एक टैलेंट राउंड हुआ, जिसमें इन डॉक्टरों ने डांस, गाने, कविता पाठ और यहां तक की स्टैंड अप कॉमेडी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मंच पर जलवे बिखेरे। यह कार्यक्रम म्यूजिक, मस्ती, हंसी और नारीत्व और बहनचारे तथा छह गज की दूरी के जादू का जश्न मनाने के लिए जल्द ही फिर से मिलने के वादे के साथ समाप्त हुआ।

read more: आंतरिक मतभेद के कारण शिवसेना में विभाजन हुआ, फडणवीस पर ठिकरा फोड़ना सही नहीं: भाजपा विधायक
read more: राजस्थान के नागौर में सहायक नगर नियोजक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : अधिकारी

Facebook


