Reported By: Rajesh Raj
,Daru Dukan Band Raipur Chhattisgarh: आज शाम 4 बजे से सभी शराब दुकानों को बंद करने आदेश, गणेश झांकी के चलते जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश / Image: AI Generated
रायपुर: Daru Dukan Band Raipur Chhattisgarh राजधानी रायपुर में आज यानी सोमवार 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ना सिर्फ राजधानी रायपुर बल्कि आस-पास के लाखों लोग यहां पहुंचेंगे। हालात को देखते हुए प्रशासन ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर शाम 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस (Raipur Traffic Advisory) ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं।
Daru Dukan Band Raipur Chhattisgarh रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, बीरगांव, उरला, सिलतरा और डूंडा की भी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी बार को भी बंद रखने का निर्देश दिया है।
दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। पूरे इलाके को चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ASP और DSP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच के जवान भी तैनात रहेंगे।
DCP ट्रैफिक अर्चना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदा चौक से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा। विसर्जन स्थल तक झांकी मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। टाटीबंध, भनपुरी, तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
चल समारोह में शामिल होने रायपुर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, रजबंधा मैदान, शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान, सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान, भैंसथान मैदान, जवाहर मार्केट और हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है।