Bhoot Video Real Footage: बिलासपुर की सड़कों पर आधी रात निकला ‘भूत’, ग्रामीणों ने पकड़कर रिकॉर्ड किया वीडियो, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Ads

Bhoot Video Real Footage: बिलासपुर की सड़कों पर आधी रात निकला 'भूत', ग्रामीणों ने पकड़कर रिकॉर्ड किया वीडियो, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Bhoot Video Real Footage: बिलासपुर की सड़कों पर आधी रात निकला 'भूत', ग्रामीणों ने पकड़कर रिकॉर्ड किया वीडियो, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग / Image: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • चोरभट्टी में भूत बनकर लोगों को डराने का मामला
  • ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी
  • पुलिस के मुताबिक लूटपाट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

This browser does not support the video element.

बिलासपुर:Bhoot Video Real Footage  सोशल मीडिया और एआई के इस युग में भूत-प्रेत पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो इन पर अंधा विश्वास करते हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चोरभट्टी इलाके की सड़कों पर भूत दिखने का दाव किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शहर में बवाल मचा हुआ है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सड़कों पर निकला ‘भूत’

Bhoot Video Real Footage दरअसल चोरभट्टी इलाके में रात के अंधेरे में राहगीरों को भूत बनकर डराने और लूटपाट करने की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ​सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीण एक युवक को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि यह युवक सुनसान रास्तों पर भूत का भेष बनाकर राहगीरों को डराता था, ताकि लोग घबराकर अपना सामान छोड़कर भाग जाएं और उसके साथी लूट की घटना को अंजाम दे सकें।

लूटने के इरादे से भूत बनकर घूमता था नाबालिग

वहीं, ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ​पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कोई आधिकारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न ही लूटपाट की पुष्टि हुई है। भूत बनकर लोगों को डराने वाला नाबालिग निकला है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को समझाइश देते हुए नाबालिग को उनके हवाले कर दिया है।

ये भी पढ़ें

 

बिलासपुर के चोरभट्टी में भूत बनकर कौन घूम रहा था?

दिए गए विवरण के अनुसार चोरभट्टी इलाके में भूत का भेष बनाकर लोगों को डराने वाला व्यक्ति नाबालिग निकला।

नाबालिग पर क्या आरोप लगाया गया है?

आरोप है कि वह सुनसान रास्तों पर भूत का भेष बनाकर राहगीरों को डराता था। दावा किया गया कि इसका उद्देश्य लोगों को घबराकर सामान छोड़कर भागने के लिए मजबूर करना था।

क्या चोरभट्टी में लूटपाट हुई थी?

पुलिस के मुताबिक फिलहाल लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में कोई आधिकारिक लिखित शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है।

नाबालिग को किसने पकड़ा था?

वायरल वीडियो में ग्रामीण एक युवक को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ क्या कार्रवाई की?

दिए गए विवरण के अनुसार पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को समझाइश दी और उसे उनके हवाले कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई आधिकारिक शिकायत और जांच के आधार पर हो सकती है।