Dhan Bonus Kab Milega 2026: इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान के बोनस का पैसा, साय सरकार ने तय कर दी सौगात देने की तारीख

Ads

Dhan Bonus Kab Milega 2026: इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान के बोनस का पैसा, साय सरकार ने तय कर दी सौगात देने की तारीख

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 09:55 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 09:55 AM IST

Dhan Bonus Kab Milega 2026: इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान के बोनस का पैसा, साय सरकार ने तय कर दी सौगात देने की तारीख / Image: IBC24 CustomizedDhan Bonus Kab Milega 2026: इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान के बोनस का पैसा, साय सरकार ने तय कर दी सौगात देने की तारीख / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • धान के अंतर की राशि (बोनस) का भुगतान होली से पहले कर दिया जाएगा
  • कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10,000 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे
  • छत्तीसगढ़ ने 1.57 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया

रायपुर: Dhan Bonus Kab Milega 2026 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 31 जनवरी को खत्म हो चुकी है। हालांकि सरकार ने ऐसे किसानों के लिए दो दिन की मोहलत और दी थी जिनका टोकन कट गया था और धान नहीं बेच पाए थे। वहीं, अब किसानों को धान के भुगतान का इंतजार है, साथ ही बोनस की रकम की बाट जोह रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान की सबसे ज्यादा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाता है। समर्थन मूल्य के अलावा सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत बोनस का भुगतान करती है।

अन्नदाताओं को होली से पहले सौगात

Dhan Bonus Kab Milega 2026 मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को धान के बोनस की रकम का भुगतान करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। सरकार ने कल यानि 11 फरवरी 2026 को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों को बोनस भुगतान की तारीख तय कर दी है। मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इस दिन खाते में आएगी बोनस की रकम

बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

35 हजार करोड़ रुपए का भुगतान

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी।

ज्ञात हो ​कि इस सीजन में राज्य सरकार ने लगभग 1.57 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदने का नया कीर्तिमान रचा है। इस साल लगभग 27 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है।

ये भी पढ़ें

बोनस की राशि कब तक खातों में आएगी?

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, राशि होली (मार्च 2026) से पहले कभी भी आपके बैंक खाते में जमा हो सकती है।

इस साल कितना बोनस मिलेगा?

सरकार समर्थन मूल्य और ₹3100 के बीच की अंतर राशि (लगभग ₹900-₹1000 प्रति क्विंटल के बीच) का भुगतान करेगी।

क्या बोनस किस्तों में मिलेगा या एकमुश्त?

खबर के अनुसार, सरकार ने इस बार एकमुश्त (Lump sum) भुगतान करने का फैसला लिया है, जो किसानों के लिए बहुत राहत भरा है।

किन किसानों को यह बोनस मिलेगा?

उन सभी 27 लाख किसानों को जिन्होंने खरीफ सीजन 2025-26 में सहकारी समितियों के माध्यम से धान बेचा है।

क्या टोकन कटने के बाद धान नहीं बेच पाने वालों को भी लाभ मिलेगा?

जिन किसानों ने विस्तारित 2 दिनों की मोहलत में अपना धान बेच दिया था, वे भी इस बोनस के हकदार होंगे।