LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 12th Feb 2026: वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से बरपाया कहर, टीम इंडिया की  93 रनों से शानदार जीत, महज इतने ओवरों में सिमटी नामीबिया की टीम

Ads

Today Live Breaking News and Updates 12th Feb 2026: भारत और नामीबिया के बीच दूसरा T-20 मैच आज, नामीबिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 09:04 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 12:21 AM IST
The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 12th Feb 2026  नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस अक्षर पटेल (जीरो), शिवम दुबे (23 रन) और हार्दिक पंड्या (52 रन) को 19वें ओवर में लगातार बॉल पर आउट किया। शिवम दुबे रनआउट हुए। वे 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने तिलक वर्मा (25 रन) और ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव (12 रन) को नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर स्टंपिंग किया। संजू सैमसन (22 रन) को बेन शिकोंगो ने कैच आउट कराया। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

Today Live Breaking News and Updates 12th Feb 2026 संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। आंदोलन को INTUC, AITUC, CITU, HMS सहित कई राष्ट्रीय यूनियनों का समर्थन प्राप्त है। संगठनों का दावा है कि करीब 30 करोड़ मजदूर हड़ताल में भाग ले सकते हैं।

बंद के समर्थन में कई बैंक यूनियनों के शामिल होने से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। AIBEA, AIBOA और BEFI जैसी यूनियनों ने हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज धीमा रह सकता है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

The liveblog has ended.