Money Rain Murder Case: ‘धनवर्षा’ का झांसा देकर यहां 3 लोगों की हत्या.. पैसे लेकर फरार हुए तांत्रिक.. पहले जताई गई थी ये आशंका

Ads

Money Rain Murder Case New Delhi: पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार से मिली तीन लाशों का खुलासा, धनवर्षा झांसे में जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या।

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 05:02 PM IST

Money Rain Murder Case New Delhi || Image- Delhi Police File

HIGHLIGHTS
  • आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या
  • धनवर्षा के झांसे में जहर
  • तांत्रिक कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली: बीते रविवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी कार से 3 लाशें बरामद की गई थी। (Money Rain Murder Case New Delhi) पुलिस ने इस मामले में सामूहिक आत्महत्या की थी। मार्ग कायमी की प्रक्रिया के बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया था। मामले की जांच की जा रही थी।

आत्महत्या की जताई गई थी आशंका

वही अब इस मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक़ तीनों की मौत स्वाभाविक या आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। इस वारदात को पैसों की लालच में अंजाम दिया गया था।

कैसे और किसने की थी हत्या?

पुलिस की तरफ से किये गए खुलासे के मुताबिक़ यह मामला अन्धविश्वास से जुड़ा हुआ है। तीनों की ही हत्या जहरीला लड्डू खिलाकर किया गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले एक तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी कमरुद्दीन ने तीनों को धनवर्षा कराने का झांसा दिया था। (Money Rain Murder Case New Delhi) इसके एवज में कातिल ने उनसे 2 लाख रुपए लिए, फिर पूजा के नाम पर जहरीले लड्डू खिला दिए और पैसे लेकर भाग निकला। वही लड्डू खाने के बाद तीनों ने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बिश्नोई गैंग ने ली वैभव हत्याकांड के जिम्मेदारी

बाहरी दिल्ली के बवाना में उद्यमी वैभव गांधी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के रणदीप मलिक, अनिल पंडित ने ली है। सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक व अनिल पंडित के नाम से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि उद्यमी वैभग गांधी की जो बवाना सेक्टर-4 में हत्या हुई है। यह मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने यूएसए ने करवाई है।

पोस्ट में लिखा कि जहां हमने कॉल की थी, यह वहां बीच में एंट्री कर रहा था। इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया। इस पोस्ट में यह भी लिखा कि सभी कान खोलकर सुन लो, अगर किसी ने हमारे काम के बीच में आने की कोशिश की भी, तो उसे बिना कॉल किए मरवा देंगे। हालांकि, इस पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-

1. पीरागढ़ी मामले में तीनों की मौत कैसे हुई?

तीनों को जहरीले लड्डू खिलाकर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई।

2. इस मामले में किसे गिरफ्तार किया गया?

फिरोजाबाद निवासी तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

3. आरोपी ने हत्या क्यों की?

धनवर्षा कराने के झांसे में पैसे लेकर जहरीले लड्डू खिलाए और फरार हुआ।