UK से छत्तीसगढ़ लौटी महिला की जिनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट आई सामने, कोरोना के इस वेरिएंट की हुई पुष्टि
Corona in Chhattisgarh : यूके से रायपुर लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए बाहर भेजा गया था। आज उसकी रिपोर्ट आ गई है।
Corona cases increasing in india
रायपुर। Corona in Chhattisgarh: दुनिया में कोरोना की नई वेरिएंट और नई लहर की चुनौती के बीच प्रदेश के लिए एक राहत की खबर हैं। यूके से रायपुर लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए बाहर भेजा गया था। आज उसकी रिपोर्ट आ गई है।
कड़ाके की ठंड का कहर.! अब इस जिले में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Corona in Chhattisgarh: बता दे कि यूके से लौटी 52 वर्षीय महिला में बीएफ 7.4.1 वेरिएंट पाया गया है। यह भी ओमिक्रॉन वेरिएंट ही है, लेकिन चीन में तबाही मचाने वाली वेरिएंट बीएफ 7 से अलग है। एहतियातन स्वास्थ विभाग संक्रमित महिला और उसके परिजनों पर नजर रखता रहा, लेकिन उसके परिवार मे किसी और को संक्रमण नहीं हुआ है।
Makar Sankranti 2023: 14 या 15 कब है मकर संक्रांति..? जानें स्नान, दान का शुभ मुहूर्त और समय
Corona in Chhattisgarh: वहीं, हैदराबाद से लौटी 25 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसका सैंपल भी 16 दिसंबर को जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा गया था। उसकी जिनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट भी आ गई है। उसमें नॉन कंसर्न वेरिएंट बीए 2.75.2 मिला है।

Facebook


