Gold Rate 08 July 2026: आज भरभरा कर गिरा गोल्ड! 10 ग्राम की कीमत सीधे 1.09 लाख के नीचे आया, सोना हुआ सस्ता तो खरीदारों की अब लग गई लाइन!
Gold Rate 08 July 2026: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है जबकि चांदी के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में इस उतार-चढ़ाव की वजह वैश्विक संकेत और मांग में बदलाव है। जानिए प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ताजा भाव और चांदी की कीमत आज क्या है?
(Gold Rate 08 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट।
- डॉलर की मजबूती से गोल्ड पर बढ़ा दबाव।
- चांदी हुई ₹100 महंगी, औद्योगिक मांग से मिला सपोर्ट।
नई दिल्ली: Gold Rate 08 July 2026 in India: सोने की चमक एक बार फिर दबाव देखने को मिल रहा है। कमजोर मांग और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों में निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून बैठक में मिनट्स जारी होने से पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी वजह से सोने की कीमतों (Gold Rates Today) में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 2,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 2,050 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 1,600 रुपये तक सस्ता हो गया है।
भारत में आज सोने के ताजा भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन | 24K सोना | 22K सोना | 18K सोना |
| 1 ग्राम | ₹14,464 (-₹77) | ₹13,260 (-₹70) | ₹10,852 (-₹57) |
| 8 ग्राम | ₹1,15,712 (-₹616) | ₹1,06,080 (-₹560) | ₹86,816 (-₹456) |
| 10 ग्राम | ₹1,44,640 (-₹770) | ₹1,32,600 (-₹700) | ₹1,08,520 (-₹570) |
| 100 ग्राम | ₹14,46,400 (-₹7,700) | ₹13,26,000 (-₹7,000) | ₹10,85,200 (-₹5,700) |
आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट
आज राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में फिर कमी आई है। 24 कैरेट सोना 770 रुपये गिरकर 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 700 रुपये घटकर 1,32,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 570 रुपये गिरकर 1,08,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) सबसे ज्यादा 1,45,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,44,490 रुपये के आसपास है।
भारत के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने के ताजा भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹ 1,44,640 | ₹ 1,32,600 | ₹ 1,08,520 |
| मुंबई | ₹ 1,44,490 | ₹ 1,32,450 | ₹ 1,08,370 |
| कोलकाता | ₹ 1,44,490 | ₹ 1,32,450 | ₹ 1,08,370 |
| चेन्नई | ₹ 1,45,420 | ₹ 1,33,300 | ₹ 1,11,500 |
| बेंगलुरू | ₹ 1,44,490 | ₹ 1,32,450 | ₹ 1,08,370 |
| हैदराबाद | ₹ 1,44,490 | ₹ 1,32,450 | ₹ 1,08,370 |
| लखनऊ | ₹ 1,44,640 | ₹ 1,32,600 | ₹ 1,08,520 |
| पटना | ₹ 1,44,540 | ₹ 1,32,500 | ₹ 1,08,420 |
| जयपुर | ₹ 1,44,640 | ₹ 11,32,600 | ₹ 1,08,520 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,44,540 | ₹ 1,32,500 | ₹ 1,08,420 |
चांदी की कीमतों में आया उछाल
जहां सोने में गिरावट जारी है वहीं चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) में तेजी देखने को मिली है। इंडस्ट्री की ओर से मांग बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है। एक दिन स्थिर रहने के बाद आज चांदी 100 रुपये महंगी हुई है। दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,45,000 रुपये हो गया है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर बिक रही है। चेन्नई में भी एक किलो चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,45,000 रुपये दर्ज किया गया है।
आगे कैसा रह सकता है सोने-चांदी का रुख
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी (Gold-Silver Prices) की दिशा वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल, अमेरिकी फेड के फैसलों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगी। अगर डॉलर में मजबूती बनी रहती है तो सोने पर दबाव जारी रह सकता है। वहीं औद्योगिक मांग मजबूत रहने पर चांदी को फायदा मिल सकता है।
पिछले 10 दिनों में भारत में 1 ग्राम सोने के भाव (24K और 22K)
| तारीख | 24 कैरेट सोना (1 ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट सोना (1 ग्राम) | बदलाव |
| जुलाई 08, 2026 | ₹ 14,464 | (-₹77) | ₹ 13,260 | (-₹70) |
| जुलाई 07, 2026 | ₹ 14,541 | (-₹136) | ₹ 13,330 | (-₹125) |
| जुलाई 06, 2026 | ₹ 14,677 | (-₹11) | ₹ 13,455 | (-₹10) |
| जुलाई 05, 2026 | ₹ 14,688 | 0 | ₹ 13,465 | 0 |
| जुलाई 04, 2026 | ₹ 14,688 | (-₹27) | ₹ 13,465 | (-₹25) |
| जुलाई 03, 2026 | ₹ 14,715 | (+₹322) | ₹ 13,490 | (+₹295) |
| जुलाई 02, 2026 | ₹ 14,393 | (+₹300) | ₹ 13,195 | (+₹275) |
| जुलाई 01, 2026 | ₹ 14,093 | (-₹126) | ₹ 12,920 | (-₹115) |
| जून 30, 2026 | ₹ 14,219 | (+₹11) | ₹ 13,035 | (+₹10) |
| जून 29, 2026 | ₹ 14,208 | (-₹202) | ₹ 13,025 | (-₹185) |
इन्हें भी पढ़ें:
- Share Market Today 08 July 2026: ग्लोबल टेंशन के बीच बाजार में खलबली! आज पैसा डूबेगा या बनेगा? मार्केट खुलते ही कौन से शेयर भरेंगे उड़ान और कौन गिरेंगे धड़ाम? जानें यहां
- CG IAS Transfer Full List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 19 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कई जिलों के अपर कलेक्टर, देखें लिस्ट
- CG Panchayat Sachiv Transfer List: छत्तीसगढ़ में एक साथ बदले गए 40 से ज्यादा पंचायत सचिव, देख लें लिस्ट… कहीं आपके गांव का सचिव भी तो नहीं बदला?

Facebook


