Bhopal Remarriage News: पति के निधन के बाद बहू की जिंदगी नहीं दी रुकने, ससुर ने निभाया सबसे खूबसूरत रिश्ता, मिसाल सुनकर आप भी करेंगे तारीफ

Bhopal Remarriage News: पति के निधन के बाद बहू की जिंदगी नहीं दी रुकने, ससुर ने निभाया सबसे खूबसूरत रिश्ता, मिसाल सुनकर आप भी करेंगे तारीफ

Bhopal Remarriage News: पति के निधन के बाद बहू की जिंदगी नहीं दी रुकने, ससुर ने निभाया सबसे खूबसूरत रिश्ता, मिसाल सुनकर आप भी करेंगे तारीफ

Bhopal Remarriage News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 8, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: July 8, 2026 10:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • ससुर ने बहू का कन्यादान किया
  • बेटी का दर्जा देकर नई मिसाल
  • समाज को अपनापन का दिया संदेश

भोपाल: Bhopal Remarriage News रिश्तों की बदलती तस्वीरों के बीच मध्य प्रदेश से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने इंसानियत और पारिवारिक मूल्यों की नई मिसाल पेश की है। उज्जैन के जैथल गांव के रहने वाले दिनेश बेरागी ने अपने बेटे की मौत के बाद अपनी बहू प्रियंका को अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने उसे बहू नहीं, अपनी बेटी का दर्जा दिया और पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका कन्यादान कर नई जिंदगी की शुरुआत कराई।

Bhopal Remarriage News जानकारी के अनुसार, प्रियंका की शादी वर्ष 2018 में कपिल से हुई थी। कुछ साल बाद कपिल कैंसर की चपेट में आ गए और लंबे इलाज के बावजूद वर्ष 2023 में उनका निधन हो गया। बेटे को खोने का दुख परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा, लेकिन दिनेश बेरागी ने यह तय किया कि उनकी बहू का जीवन यहीं नहीं रुकेगा। करीब दो वर्षों तक उन्होंने प्रियंका के लिए योग्य वर की तलाश की। आखिरकार विदिशा निवासी गोविंद से रिश्ता तय हुआ। भोपाल में आयोजित विवाह समारोह में लगभग 350 मेहमानों की मौजूदगी में पूरे वैदिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई।

इस दौरान दिनेश बेरागी ने स्वयं पिता बनकर प्रियंका का कन्यादान किया और शादी का पूरा खर्च भी उठाया। प्रियंका के पिता रामबाबू भी इस भावुक पल में अपने समधी की सराहना करते नहीं थके। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि कोई ससुर अपनी बहू को बेटी का सम्मान देकर इतनी गरिमा के साथ विदा करेगा। आज जब रिश्तों के मायने अक्सर स्वार्थ से जुड़ते दिखाई देते हैं, तब यह कहानी समाज को यह संदेश देती है कि खून से नहीं, बल्कि अपनापन, विश्वास और संवेदनाएं ही रिश्तों को सबसे मजबूत बनाती हैं। यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि इंसानियत और रिश्तों की खूबसूरत मिसाल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।