Good News for GOVT Employees: साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी होली की सौगात, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे लोगों को सीधे करा दिया लाखों रुपए का फायदा, देखिए पूरी डिटेल
Good News for GOVT Employees: साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी होली की सौगात, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे लोगों को सीधे करा दिया लाखों रुपए का फायदा, देखिए पूरी डिटेल
Good News for GOVT Employees: साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी होली की सौगात, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे लोगों को सीधे करा दिया लाखों रुपए का फायदा / Image: IBC24 Customized
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: ₹1.25 करोड़ तक
- हवाई दुर्घटना बीमा: ₹1 करोड़ तक
- स्थायी पूर्ण विकलांगता (Disability) कवर: ₹1.25 करोड़ तक
रायपुर: Good News for GOVT Employees छत्तीसगढ़ सरकार के नियमित कर्मचारियों को आकर्षक एवं व्यापक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत बैंक में वेतन खाता संचालित करने वाले राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ के अंतर्गत उन्नत निःशुल्क सुविधाएं एवं बीमा कवर प्रदान किए जाएंगे।
सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात
Good News for GOVT Employees समझौते के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा खाताधारक कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एक करोड़ 25 लाख रुपए तक, हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रुपए तक, स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर एक करोड़ 25 लाख रुपए तक तथा टर्म इंश्योरेंस 10 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही गोल्डन आवर के अंतर्गत 1 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। कर्मचारियों को बालिका विवाह लाभ 10 लाख रुपए तक एवं बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु 10 लाख रुपए तक का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
मिलेगा लाखों रुपए का फायदा
इसके अतिरिक्त खाताधारकों को अन्य आकर्षक बैंकिंग लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे तथा स्वास्थ्य बीमा पर टॉप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर प्रदान की जाएंगी। यह समझौता ज्ञापन 10 फरवरी 2026 को शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा वी. वेंकटेश, अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, रायपुर अंचल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह पहल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं लाभप्रद बैंकिंग सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें
- Petrol Diesel Price 13 February 2026: डीजल के रेट ने लगा दी आग, सीधे 10 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम, आ गए बस-ट्रक मालिकों के बुरे दिन
- Raipur Bulldozer Action: रायपुर में फिर चला निगम का बुलडोजर! पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर के वार्ड में बड़ा एक्शन, बैजनाथ पारा और मालवीय रोड से हटाए गए कब्जे, देखें वीडियो
- Raigarh Teacher Absence News: छत्तीसगढ़ में स्कूल से गायब शिक्षक, हर्बल लाइफ में कर रहा काम! सरकारी वेतन से कर रहा मौज, फिर भी शिक्षा विभाग मौन
- Kerala Viral Video: फुटपाथ पर दौड़ रही स्कूटी को बुजुर्ग महिला ने रोका, हिम्मत देख हैरान रह गए लोग, अब वायरल हुआ वीडियो
- Alwar Boring Silver News: जमीन के नीचे छिपा था खजाना! बोरिंग करते समय निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो हुआ वायरल

Facebook


