Kerala Viral Video: फुटपाथ पर दौड़ रही स्कूटी को बुजुर्ग महिला ने रोका, हिम्मत देख हैरान रह गए लोग, अब वायरल हुआ वीडियो

Kerala Viral Video: फुटपाथ पर दौड़ रही स्कूटी को बुजुर्ग महिला ने रोका, हिम्मत देख हैरान रह गए लोग, अब वायरल हुआ वीडियो

Kerala Viral Video: फुटपाथ पर दौड़ रही स्कूटी को बुजुर्ग महिला ने रोका, हिम्मत देख हैरान रह गए लोग, अब वायरल हुआ वीडियो

Kerala Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 13, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: February 13, 2026 8:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोझिकोड में बुजुर्ग महिला ने फुटपाथ पर स्कूटी चलाने वाले को रोका
  • महिला ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिससे चालक पीछे हट गया
  • सोशल मीडिया पर महिला की जागरूकता की जमकर सराहना हो रही है

कोझिकोड: आम तौर पर सार्वजनिक जगहों पर कई प्रकार के गलत काम होते हैं, जैसे की नियमों की खुलेआम या किसी के साथ छेड़छाड़, हम ये समझकर इग्नोर कर देते हैं कि ‘हमें इससे क्या मतलब’। लेकिन कई बार आपने ये भी देखा ही होगा ​कि लोग गलत के खिलाफ खड़े हो जाते हैं और गलत करने वालों को सबक सिखाते हैं। ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड जिले से सामने आया है। जहां एक महिला ने एक स्कूट चालक को सबक ​सिखाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Kerala Viral Video) हो रहा है।

ऐसे सिखाया सबक

Viral Video Today दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला और एक स्कूटी चालक नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला अकेले ही फुटपाथ पर स्कूटी चलाने वाले शख्स के आगे मजबूती से खड़ी हुई है। महिला पैदल चलने वालों के लैन पर गुजरने ही नहीं दे रही है। इस दौरान वाहन चालक ने चलाकी से चुपचाप गुजरने की कोशिश तो की, लेकिन महिला टस से मस नहीं होती। अपना मोबाइल फोन निकालकर घटना को रिकॉर्ड करना शुरू करती है, तो राइडर आखिरकार हार मान लेता है और मेन रोड पर वापस आ जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने जो किया सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि ‘केरल की जनता हमेशा ऐसे उदाहरण पेश करती ही रहती है। एक जागरूक नागरिक को ऐसे ही पेश आना चाहिए।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।