Raipur Weather Update: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Raipur Weather Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और मूसलाधार बारिश हो रही है।

Raipur Weather Update: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Raipur Weather Update / Image Source : IBC24 / FILE


Reported By: Rajesh Mishra,
Modified Date: March 27, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: March 27, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अचानक बदला मौसम का मिजाज।
  • रायपुर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।
  • अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Raipur Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मौसम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और मूसलाधार बारिश हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में तज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। बारिश होने के चलते राजधानीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रायपुर के कई इलाकों में हो रही बारिश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रायपुर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है तो वहीं कई इलाके ऐसे भी है जहां भीषण धूप और गर्मी पड़ रही है। रायपुर के घड़ी चौक, फाफाडीह, मोवा जैसे इलाकों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं रायपुर के अन्य इलाकों में अभी भी सूर्य देव आंख मिचोली खेल रहे हैं। (Raipur Weather Update) शहर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। शहर के जिन इलाकों में बदल छाए हुए हैं, वहां कभी भी बारिश हो सकती है।

राजधानी में बारिश का अलर्ट

Raipur Weather Update: वहीं मौसम विभाग ने रायपुर के कुछ इलाकों में आज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर शहर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। बता दें कि, आज देश भर में रामनवमी मनाई जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आज जगह-जगह जंवारा विसर्जन किया जा रहा है। (Raipur Weather Update) ऐसे में रायपुर में भी अलग-अलग इलाकों में भी जंवारा विसर्जन किया जा रहा है। जंवारा विसर्जन के साथ-साथ रायपुर के कई इलाकों में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। अचानक बारिश होने के चलते लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.