Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, मामूली बात पर आरोपी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
Raipur Crime News: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पैसों की लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई।
UP Crime News/Image Source- IBC24
- रायपुर के पैसों की लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई।
- टिकरापारा थाना क्षेत्र के सिमरन सिटी फेस-2 में दिया गया वारदात को अंजाम।
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। (Raipur Crime News) पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुई वारदात?
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा फेज-2 में हुई है। यहां पैसों की लेनदेन को लेकर अजय अग्रवाल और डोमेश्वर देवांगन के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद डोमेश्वर ने अपने पास रखे चाकू निकाला और अजय अग्रवाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। (Raipur Murder News) इस वारदात में अजय अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Raipur Crime News: अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने अजय अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Raipur Crime News) वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- India LPG Supply Latest News: सिलेंडर संकट के बीच बड़ी खुशखबरी.. घरेलू एलपीजी प्रोडक्शन में 20% का इजाफा, जानें क्या है कॉमर्शियल सप्लाई का हाल
- CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्री की नवमीं पर किया कन्या पूजन, चार वर्षीय बच्ची ने सीएम को दिया ऐसा उपहार, देखकर सबके चेहरों पर आई मुस्कान
- Allahabad High Court Live-in Verdict : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं! इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

Facebook


