Omar Abdullah on Khamenei: ‘मानवता की हत्या के समान..’, भरी सभा में ईरान के प्रति छलका कश्मीर के सीएम का दर्द, अमेरिका-इजरायल को खूब सुनाया, पीएम से की ये अपील
Omar Abdullah on Khamenei: जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट पर चर्चा की।
jammu kashmir/ image osurce: ani x handle
- विधानसभा में ईरान मुद्दे पर बयान
- युद्ध को बताया मानवता के खिलाफ
- अली खामेनेई की मौत का दावा
Omar Abdullah on Khamenei: जम्मू: Jammu and Kashmir विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट पर चर्चा की। सीएम ने ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईरान पर यह “अवैध युद्ध” थोपा गया, वह मानवता की हत्या के समान है। उन्होंने दावा किया कि इस हिंसा में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई समेत उनके कई करीबी सहयोगियों और परिजनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
#WATCH | Jammu, J&K: CM Omar Abdullah says, “The manner in which an unlawful war was thrust upon Iran… in a manner that amounted to the murder of humanity, Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, along with several of his associates and close relatives, was ruthlessly… pic.twitter.com/x40pjbsyQz
— ANI (@ANI) March 27, 2026
Omar Abdullah statement Iran: सीएम ने और क्या कहा ?
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि ऐसे मुद्दों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए जो सीधे तौर पर हमसे जुड़े नहीं हैं, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि ईरान में फंसे भारत के नागरिकों और जम्मू-कश्मीर के लोगों की चिंता क्या हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है? उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर हमसे जुड़ा है और ऐसे में विधानसभा के सदस्यों को अपनी चिंता और राय रखने का पूरा अधिकार है।
Jammu Kashmir Assembly: पीएम मोदी से की ये अपील
उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पीएम मोदी से भी अपील की कि वह अपने कूटनीतिक संबंधों का इस्तेमाल कर इस संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म कराने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अक्सर अपने मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों की बात करती है, ऐसे में प्रधानमंत्री को अपने पद और व्यक्तिगत संबंधों का उपयोग करते हुए शांति बहाली की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि इस तरह की अपील पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए और यह एक सराहनीय पहल होगी।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Free Fire Max Redeem Codes 27 March: आज के नए एक्टिव कोड्स ने खोला Rewards का खजाना! क्या आप तैयार हैं इसे पाने के लिए?
- IPS Officer Engagement: वर्दी वाली लव स्टोरी! दो धाकड़ IPS अधिकारियों ने की सगाई, थामा एक-दूजे का हाथ, अब वायरल हुआ वीडियो, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
- Mumbai Cycling Accident: रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! साइकिल चला रहे कारोबारी को पीछे से आई कार ने उछाला हवा में, अगले ही पल जो हुआ…

Facebook


