Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : खाली समय में क्या करती हैं हुमा कुरैशी? IBC24 के मंच पर खोला अपना सबसे बड़ा सीक्रेट
IBC24 के 'धन्वंतरी सम्मान 2026' में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग से फुर्सत मिलते ही उन्हें सबसे ज्यादा सोना पसंद है, क्योंकि उनके प्रोफेशन में नींद पूरी नहीं हो पाती।
Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman 2026
- हुमा कुरैशी ने IBC24 धन्वंतरी सम्मान 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
- एडिटर-इन-चीफ रविकांत मित्तल ने उनके साथ विशेष बातचीत की।
- हुमा ने बताया कि खाली समय में उन्हें सबसे ज्यादा सोना पसंद है।
रायपुर : Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’ ने अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि हुमा कुरैशी का आईबीसी24 परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
खाली समय में क्या करती है हुमा ?
समारोह में पहुंचीं बॉलीवुड स्टार हुमा कुरैशी का मंच पर IBC24 के सीओओ (COO) विवेक पारेख ने गुलदस्ता भेंट कर बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इसके तुरंत बाद मंच पर एक शानदार और आत्मीय चर्चा की शुरुआत हुई, जहां IBC24 के एडिटर-इन-चीफ (Editor-in-Chief) रविकांत मित्तल ने मुख्य अतिथि हुमा कुरैशी के साथ खास बातचीत की।
खली समय में सोती है हुमा
इस इंटरव्यू के दौरान जब एडिटर-इन-चीफ ने उनसे पूछा कि जब शूटिंग नहीं होती, तब वह अपने खाली समय में क्या करती हैं? इस पर हुमा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि खाली समय में वह सोती हैं क्योंकि उन्हें सोना बहुत पसंद है और उनके अभिनय के प्रोफेशन में नींद की काफी कमी रहती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman : बचपन में कैसी थी हुमा कुरैशी? IBC24 के मंच से किया बड़ा खुलासा, पढ़ाई को लेकर भी कह दी ऐसी बात
- IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : ब्रेन स्ट्रोक और लाइफस्टाइल पर डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, बचने के लिए लोगों को दिए ये टिप्स, , IBC24 के मंच से बताया कैसे हेल्दी बनेगा छत्तीसगढ़
- IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : आखिर कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक के शिकार? IBC24 के मंच पर विशेषज्ञों ने बताए चौंकाने वाला कारण

Facebook


