BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: जेल वाली पॉलिटिक्स..सियासी एजेंडा फिक्स! क्या कांग्रेस खुद को पीड़ित बताकर सहानुभूति हासिल करना चाहती है?

CG Ki Baat: जेल वाली पॉलिटिक्स..सियासी एजेंडा फिक्स! क्या कांग्रेस खुद को पीड़ित बताकर सहानुभूति हासिल करना चाहती है?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 19 Mar 2025 | 10:23 pmModified: 19 Mar 2025 | 10:23 pm

रायपुर। CG Ki Baat: आज जेल में बंद कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करने कई कांग्रेसी पहुंचे। इसमें प्रभारी सचिन पायलट से लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई नेता शामिल रहे, लेकिन चरणदास महंत ने जेल में बंद कवासी लखमा की तारीफ जिस अंदाज में की। उस पर अब सियासत शुरू हो गई है तो सवाल ये है कि जेल में मौजूद नेता, जिन पर ED ने ये आरोप लगाया है कि बतौर आबकारी मंत्री उन्हें 36 महीनों में 72 करोड़ रुपए लिए हैं। उनका महिमा मंडन कितना राजनीतिक और कितना नैतिक है ?

Read More: Rakesh Tikait in Chhattisgarh: किसान आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत पहुंचे धमतरी.. किसानों के साथ मिलकर दिल्ली की सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज अपने दोनों सह प्रभारी , नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ आबकारी घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे । जेल से निकल कर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कवासी लखमा को महिमा मंडित करते हुए उनकी हिम्मत की तारीफ की ।उन्होंने कहा कि शासन से मिले कष्ट को लखमा पूरी दिलेरी से झेल रहे हैं ।जेल में भी बड़े शान से जी रहे हैं , सीना ताने जेल में बैठे हैं ।

Read More: Waqf Amendment Bill 2025: वक़्फ़ विधेयक के खिलाफ में कांग्रेस की सरकार.. विधानसभा में विरोध में प्रस्ताव पारित, सियासी बवाल तय

CG Ki Baat: इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर क्या कहूंगा, पूरे प्रदेश को मालूम है कि कांग्रेस सरकार में घोटाले हुए। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को शहीदी का दर्जा देना कांग्रेस की नीति है। भाजपा नेताओं के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बड़ा आसान है किसी को अपराधी बना दो उसका चरित्रहरण कर दो। यह सरकार का काम नहीं यह न्यायालय का काम है । जो भी हो लगभग 2 महीने बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सुध लेने पर निश्चित रूप से जेल में बंद लकमा लखमा का मनोबल तो बढ़ेगा। वहीं इस मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत के भी गरमाने की संभावना है ।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Jail politics... political agenda fixed! Does Congress want to gain sympathy by portraying itself as a victim?

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm