Kawasi Lakhma on Naxalism: ‘हमने भी नहीं सोचा था बस्तर से खत्म होगा नक्सलवाद…’ कवासी लखमा ने गृह मंत्री को दी बधाई, फिर सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

Ads

Kawasi Lakhma on Naxalism: ‘हमने भी नहीं सोचा था बस्तर से खत्म होगा नक्सलवाद…’ कवासी लखमा ने गृह मंत्री को दी बधाई, फिर सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 05:19 PM IST

Kawasi Lakhma on Naxalism/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • Kawasi Lakhma का बड़ा बयान
  • प्रदेश में खत्म हो रहा नक्सलवाद!
  • विधायक ने दी सरकार को बधाई

रायपुर: Kawasi Lakhma on Naxalism: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में नक्सलवाद और बस्तर के मुद्दे को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सदन में बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद अब खत्म होने की दिशा में है और इसके लिए वे गृह मंत्री को बधाई देते हैं। लखमा ने आगे कहा की बस्तर में अब लोग शांति से जीने लगे हैं। हमने भी नहीं सोचा था कि नक्सलवाद कभी खत्म होगा।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने दी सरकार को बधाई (Chhattisgarh Assembly Budget Session)

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। लखमा ने कहा कि इस सरकार में अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार हुए हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासियों की हत्या हो रही है। उन्होंने बस्तर में ‘पंडुम’ के नाम पर हो रही गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आदिवासियों को आपस में लड़ाया जा रहा है और एक समाज को दूसरे समाज से भिड़ाने की कोशिश की जा रही है।

कवासी लखमा का बड़ा आरोप (Kawasi Lakhma Statement)

Kawasi Lakhma on Naxalism: लखमा ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का षड्यंत्र है। वहीं लखमा के इस बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके आरोपों को निराधार बताया। सदन में इस मुद्दे को लेकर कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

यह भी खबर पढ़ें

"Kawasi Lakhma Statement in Chhattisgarh Assembly" क्या है?

कवासी लखमा ने विधानसभा में कहा कि नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में है, लेकिन साथ ही सरकार पर आदिवासियों के साथ अत्याचार के आरोप भी लगाए।

"Bastar Naxalism Issue in Budget Session" में क्या चर्चा हुई?

बजट सत्र के दौरान बस्तर में नक्सलवाद, शांति व्यवस्था और ‘पंडुम’ कार्यक्रम को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

"RSS Conspiracy Allegation by Lakhma" क्या है?

लखमा ने आरोप लगाया कि आदिवासियों को आपस में लड़ाने की कोशिश आरएसएस के षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसे बीजेपी ने पूरी तरह खारिज कर दिया।