रायपुर : kiran Singh Deo Press Conference On CJP : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस तथा ‘इंडी’ (INDI) गठबंधन के नेताओं पर जोरदार हमला बोला। किरण देव ने आरोप लगाया कि विपक्ष पिछले दो दिनों से छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण कर रहा है, जो बेहद निंदनीय है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हित में बेहद गंभीर है नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि छात्रों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई की जाएगी।
किरण देव ने आरोप लगाया कि इस आंदोलन की आड़ में सरकार और देश के विरोध में काम किया जा रहा है। विदेशी ताकतें और विपक्ष मिलकर इस छात्र आंदोलन को एक दूसरी दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार खुद संसद और सदन में इस विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, तो फिर विपक्षी दल चर्चा से भाग क्यों रहे हैं? विपक्ष पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी ये नेता विदेश प्रवास पर होते हैं, तो वहां जाकर देश की बुराई करने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें