(Rohit Sharma Show/ Image Credit: sonytvofficial Instagram)
Rohit Sharma Show: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी (Rohit Sharma Show) पर नजर आने वाले हैं। रोहित जल्द ही अपने नए रियलिटी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा‘ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा और इसमें रोहित का एक ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा जो क्रिकेट फैंस ने पहले शायद ही देखा होगा। क्रिंकेट की दुनिया में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब मनोरंजन की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार है।
शो का नया प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें रोहित शर्मा (Family Full House With Rohit Sharma) अपने खास और मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में उनके मशहूर ‘गार्डन’ और ‘गली क्रिकेट’ वाले डायलॉग्स का भी जिक्र किया गया है। फैंस रोहित से बार-बार उनका वायरल ‘गार्डन’ वाला डायलॉग बोलने की मांग करते हैं। इस पर रोहित मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि सिर्फ दो लाइन बोलने से वह इतने वायरल हो गए, तो पूरा शो आने के बाद क्या होगा। प्रोमो से साफ है कि शो में क्रिकेट के साथ खूब मस्ती और मनोरंजन भी देखने को मिलेगा।
रोहित शर्मा का यह नया शो (Family Full House With Rohit Sharma) 19 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। दर्शक इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकेंगे। इसके अलावा शो की स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर भी होगी। यह एक फैमिली एंटरटेनर शो है, जिसमें रोहित शर्मा का क्रिकेट से हटकर अलग रूप देखने को मिलेगा। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह शो बेहद खास होने वाला है।
रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तान के रूप में भी बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। अब क्रिकेट की दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद रोहित टीवी पर अपनी नई पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।