IAS Anil Kumar Damor Passes Away/Image Credit: AI
IAS Anil Kumar Damor Passes Away: विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर अनिल कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर के निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। से ही यह खबर मिली, बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में उनके परिचित अधिकारी, कर्मचारी और सहयोगी दुखी नजर आए। हर किसी के चेहरे पर अपने साथी अधिकारी को अचानक खोने का दुख साफ दिख रहा था। मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (IAS Anil Kumar Damor Passes Away)
IAS Anil Kumar Damor Passes Away: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर चुके थे। राज्य शासन ने इसी महीने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था। वे विदिशा से अपना काम छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में थे। सहकर्मियों के अनुसार, डामोर बहुत हंसमुख, मिलनसार और सहज स्वभाव के अधिकारी थे। वे अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों से भी प्यार से बात करते थे।
IAS अनिल डामोर का हार्ट अटैक से निधन, 2019 बैच के IAS थे अनिल डामोर#MadhyaPradesh #MPNews #IAS #AnilDamor | Madhya Pradesh| MP News | IAS https://t.co/iPM062IGEH
— IBC24 News (@IBC24News) September 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-