सवाल आपका है

CG Congress Letter Released: हर कांग्रेस पार्षद देंगे अपने 5 महीने की सैलरी.. PCC ने जारी किया लेटर, इस कमेटी में करना होगा जमा, पढ़ें पत्र

Letter of Chhattisgarh PCC to its councilors

Letter of Chhattisgarh PCC to its councilors | Image- IBC24 News

Letter of Chhattisgarh PCC to its councilors : रायपुर: प्रदेश में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। दोनों प्रमुख दलों ने चुनावी जीत के लिए अपने संगठन के पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Read More: Sambhal News: प्रशासन ने एक घंटे पहले दिया नोटिस, फिर बावड़ी पर बना अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर, अब मकान मालिक का हुआ बुरा हाल 

भाजपा और कांग्रेस की चुनावी रणनीति

निकाय और पंचायत चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने संगठन पदाधिकारियों को संयोजक और प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। ये पदाधिकारी न केवल चुनावी अभियानों का संचालन करेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में भी भूमिका निभाएंगे।

Read Also: Dhirendra Shastri News Today: बागेश्वर धाम में सज रहा मंडप…26 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होंगे 7 फेरे, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने तय कर दी शादी की डेट, कहा- जल्द मिलेगा न्योता

वित्तीय प्रबंधन बड़ी चुनौती

Letter of Chhattisgarh PCC to its councilors : चुनावी तैयारियों के बीच, राजनीतिक दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय प्रबंधन की है। इस दिशा में कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाया है। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी निकायों में निर्वाचित पार्षदों से सहयोग राशि देने की अपील की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि यह राशि ‘मनमोहन सिंह कमेटी’ के अंतर्गत ली जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि यह सहयोग चुनावी खर्चों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए जरूरी है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version